साल का पहला चंद्र ग्रहण आज: दोपहर 3:20 होगा शुरू, शाम 6:45 पर समाप्त

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज: दोपहर 3:20 होगा शुरू, शाम 6:45 पर समाप्त

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर के आसमान में मंगलवार 3 मार्च यानि आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसे वैज्ञानिक भाषा में ब्लड मून भी कहा जाता है। लुधियाना वासियों के लिए यह ग्रहण बेहद खास होगा, क्योंकि जब शाम को चांद निकलेगा तो वह पहले से ही ग्रहण की अवस्था में यानी गहरे लाल रंग का दिखाई देगा। पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। खुली आंखों से देख सकते हैं ‘ ब्लड मून: पंडित का कहना है कि सूर्य ग्रहण के विपरीत चंद्र ग्रहण को देखना सुरक्षित है। इसके लिए किसी विशेष चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। इसे नग्न आंखों से छत या किसी खुले मैदान से देख सकते हैं। ग्रहण में ओम नमः शिवाय का जाप करें और ग्रहण खत्म होने के बाद चावल, दूध, चीनी का दान जरूर करें। खाने-पीने की चीजों को शुद्ध रखने को पहले ही तुलसी के पत्ते डाल दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। लुधियाना में आज सुबह 06:20 बजे से ही सूतक शुरू हो गया है। जो रात 07:47 बजे ग्रहण खत्म होने के साथ समाप्त होगा। नियम और सावधानी: सूतक के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस अवधि में नए कार्यों की शुरुआत, खाना बनाना या सुई-चाकू जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल वर्जित माना जाता है। हालांकि बीमार, बुजुर्गों और बच्चों के लिए नियमों में छूट रहती है। {सिंह और मकर राशि वाले रहें सावधान: यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी सेहत और मानसिक तनाव का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं, धनु और मकर राशि वालों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण करियर और आमदनी के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आ रहा है। लुधियाना में आज चंद्रोदय का समय शाम 06:22 बजे है। ग्रहण दोपहर 03:20 बजे ही शुरू हो चुका होगा, लेकिन लुधियाना में चांद निकलने से पहले ग्रहण का शुरुआती हिस्सा बीत चुका होगा। जैसे ही शाम को क्षितिज पर चांद नजर आएगा वह पूर्ण ग्रहण की स्थिति में होगा। ग्रहण का समय {ग्रहण शुरू होने का समय: दोपहर 03:20 बजे {अधिकतम ग्रहण (चांद सबसे गहरा लाल दिखेगा): शाम 06:03 बजे {पूर्ण ग्रहण समाप्ति: शाम 06:45 बजे {ग्रहण का आंशिक अंत: रात 07:47 बजे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *