पूर्णिया जिले के धमदाहा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का प्रथम दिन सोमवार को धमदाहा अनुमंडल में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अनुमंडल सीडीपीओ पदाधिकारी संदीप गोल्डी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार तथा कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार स्वयं उड़नदस्ता टीम के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण करते रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू रही। हर केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का असर यह रहा कि कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा उपस्थिति की बात करें तो कन्या मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में कुल 203 में से 200 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 3 अनुपस्थित पाई गईं। द्वितीय पाली में पंजीकृत 12 में से सभी 12 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। बीएनसी इंटर कॉलेज धमदाहा में प्रथम पाली में 165 में से 163 छात्राएं उपस्थित रहीं, 2 अनुपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में 1 छात्रा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थी। उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 313 में से 305 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 8 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 11 में से सभी 11 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली में 140 में से सभी 140 छात्राएं उपस्थित रहीं, वहीं द्वितीय पाली में 5 में से 5 छात्राएं शामिल हुईं। पूर्णिया जिले के धमदाहा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का प्रथम दिन सोमवार को धमदाहा अनुमंडल में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अनुमंडल सीडीपीओ पदाधिकारी संदीप गोल्डी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार तथा कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार स्वयं उड़नदस्ता टीम के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण करते रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू रही। हर केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का असर यह रहा कि कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा उपस्थिति की बात करें तो कन्या मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली में कुल 203 में से 200 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 3 अनुपस्थित पाई गईं। द्वितीय पाली में पंजीकृत 12 में से सभी 12 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। बीएनसी इंटर कॉलेज धमदाहा में प्रथम पाली में 165 में से 163 छात्राएं उपस्थित रहीं, 2 अनुपस्थित रहीं, जबकि द्वितीय पाली में 1 छात्रा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थी। उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली में 313 में से 305 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और 8 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में 11 में से सभी 11 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली में 140 में से सभी 140 छात्राएं उपस्थित रहीं, वहीं द्वितीय पाली में 5 में से 5 छात्राएं शामिल हुईं।


