पटना में कबाड़ी गोदाम में बुधवार की रात 11 बजे के करीब आग लग गई। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। गोदाम राजू कुमार का है। जो किराए पर लिया गया था। दिवाली में कूड़ा खरीदा था और अब उसकी बिक्री करनी थी। राजू ने बताया कि गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद लोद्दीपुर अग्निशमन की गाड़ी और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार पहुंच गए। जब तक अग्निशमन गाड़ी पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। 20 मिनट बाद बड़ी दमकल की गाड़ी पहुंची। तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। करीब एक घंटे की मशक्कत बाद आग को बुझाया जा सका। घटना पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर गांधी पथ कर्पूरी अपार्टमेंट के पास की है। अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल गए थे गोदाम के बगल में अपार्टमेंट की दीवार थी और वह भी गर्म हो गई। इसके कारण अपार्टमेंट के लोग भी बाहर निकल गए। बताया जाता है कि गोदाम मालिक रात के करीब साढ़े 8 बजे गोदाम का गेट लगाकर घर चले गए थे। इस दौरान बल्ब ऑफ नहीं किया था। आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया। कचरा का सामान होने के कारण आग तुरंत फैलने लगी और विकराल रूप ले लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पटना में कबाड़ी गोदाम में बुधवार की रात 11 बजे के करीब आग लग गई। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। गोदाम राजू कुमार का है। जो किराए पर लिया गया था। दिवाली में कूड़ा खरीदा था और अब उसकी बिक्री करनी थी। राजू ने बताया कि गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद लोद्दीपुर अग्निशमन की गाड़ी और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार पहुंच गए। जब तक अग्निशमन गाड़ी पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। 20 मिनट बाद बड़ी दमकल की गाड़ी पहुंची। तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। करीब एक घंटे की मशक्कत बाद आग को बुझाया जा सका। घटना पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर गांधी पथ कर्पूरी अपार्टमेंट के पास की है। अपार्टमेंट के लोग बाहर निकल गए थे गोदाम के बगल में अपार्टमेंट की दीवार थी और वह भी गर्म हो गई। इसके कारण अपार्टमेंट के लोग भी बाहर निकल गए। बताया जाता है कि गोदाम मालिक रात के करीब साढ़े 8 बजे गोदाम का गेट लगाकर घर चले गए थे। इस दौरान बल्ब ऑफ नहीं किया था। आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया। कचरा का सामान होने के कारण आग तुरंत फैलने लगी और विकराल रूप ले लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


