मिस यूनिवर्स, मिस टीन, मिसेज यूपी का फिनाले:लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को आयोजित

मिस यूनिवर्स, मिस टीन, मिसेज यूपी का फिनाले:लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को आयोजित

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श ऑडिटोरियम में गुरुवार को मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिसेज उत्तर प्रदेश का ग्रांड फिनाले धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अपनी नैसर्गिक प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभाशाली युवतियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंच पर कैटवॉक, टैलेंट और प्रश्नोत्तर राउंड के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। हर राउंड में प्रतियोगियों ने अपने हुनर और व्यक्तित्व की झलक पेश की। महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी पहचान बना सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में टैलेंट राउंड, प्रश्नोत्तर राउंड सहित कई चरण शामिल किए गए हैं, जिससे प्रतिभागियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का आकलन किया जा सके। अंत में विजेताओं का चयन किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। इस आयोजन के जरिए प्रतिभागियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलता है।ग्रांड फिनाले देर रात तक चलेगा , जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। अंत में विजेताओं का चयन किया जाएगा, जो आगे बड़े मंचों पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *