भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी छह माह की मासूम बेटी को हनुमान मंदिर परिसर में पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव की है। मृत बच्ची की पहचान धोबहा के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की पुत्री आराध्या कुमारी के तौर पर हुई है। मां सुनती कुमारी ने बताया कि पिछले एक महीने से पति की तबीयत खराब चल रही है। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी वजह से उन्हें छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास दिखाने के लिए ले जाया करती थी।
संभलने का मौका तक नहीं मिला सुनती कुमारी ने आगे बताया कि बुधवार की शाम भी पति और बच्ची के साथ वहां पहुंची थी। इसी दौरान बच्ची ने शौच कर दिया। साफ करने के बाद बेटी को अपने पति की गोद में दे दिया। इसके बाद खुद कपड़ा धोने चली गई। इसी बीच, मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता ने अचानक बच्ची को उठाकर मंदिर में पटक दिया। जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बच्ची की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सुनती कुमारी की शादी तीन साल पहले हुई थी। आराध्या उनकी इकलौती संतान थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी छह माह की मासूम बेटी को हनुमान मंदिर परिसर में पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव की है। मृत बच्ची की पहचान धोबहा के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की पुत्री आराध्या कुमारी के तौर पर हुई है। मां सुनती कुमारी ने बताया कि पिछले एक महीने से पति की तबीयत खराब चल रही है। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी वजह से उन्हें छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास दिखाने के लिए ले जाया करती थी।
संभलने का मौका तक नहीं मिला सुनती कुमारी ने आगे बताया कि बुधवार की शाम भी पति और बच्ची के साथ वहां पहुंची थी। इसी दौरान बच्ची ने शौच कर दिया। साफ करने के बाद बेटी को अपने पति की गोद में दे दिया। इसके बाद खुद कपड़ा धोने चली गई। इसी बीच, मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता ने अचानक बच्ची को उठाकर मंदिर में पटक दिया। जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बच्ची की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम सुनती कुमारी की शादी तीन साल पहले हुई थी। आराध्या उनकी इकलौती संतान थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।