जैदीफार्म में असलम का शव रखकर परिजनों ने जाम लगाया:अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े, भारी तनाव, कई थानों का फोर्स पहुंचा

नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म में हुई असलम की हत्या से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद असलम का शव जैसे ही घर पहुंचा, उन्होंने उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जाम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हंगामा जारी है। परिजन अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *