– पिछले साल की अपेक्षा .17 प्रतिशत रहा कम
– 8192 फस्र्ट तो 8072 परीक्षार्थी हुए सेकण्ड डिवीजन से उत्तीर्ण
धौलपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 87.52 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले साल की अपेक्षा .17 प्रतिशत कम रहा। जिले में 8192 परीक्षार्थी जहां फस्र्ट डिवीजन से पास हुए, वहीं 8072 परीक्षार्थी सेकण्ड तिो 7700 परीक्षार्थी थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए।
दसवीं का परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उत्तीर्ण छात्र दोस्तों के साथ खुशी मनाते और सेल्फी लेते दिखाई दिए। छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मिठाई बांट कर खुशी सांझा की और फोन पर एक-दूसरे को बधाई दी। जिले के 81 परीक्षा केन्द्रों पर 21 हजार 679 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 18 हजार 964 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
जिले में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या 22217 थी। जिसमें से लडक़ा 11895 तो लडक़ी 10332 थे। जिनमें से 21 हजार 679 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 10,115 छात्र और 8849 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। प्रतिशत की बात करें तो लडक़े के पास होने का दर 87.76 रहा, जबकि लड़कियों के उत्तीर्ण होने प्रतिशत 87.26 रहा। इनमें से 8192 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि ,072 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए। इसके अलावा 2700 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण रहे।
5वीं और 8वीं का भी रिजल्ट घोषित
धौलपुर जिला राज्य में अंडर डाउन जिले में
कक्षा 10वीं के साथ कक्षा 5 और 8वीं का रिजल्ट भी मंगलवार को जारी किया गया। जिसमें कक्षा 8वीं में इस वर्ष 28706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से ए ग्रेड हासिल करने वाले बच्चों की संख्या 3894 रही तो बी ग्रेड 15462 बच्चों ने प्राप्त की। इसके अलावा सी 7500, डी 23 और ई ग्रेड 1827 परीक्षार्थियों ने हासिल की, जबकि 291 बच्चों का रिजल्ट रोका गया। इसके अलावा कक्षा 5वीं की 29459 बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें ए ग्रेड केटेगरी 10748 बच्चों ने हासिल की। इसके अलावा बी ग्रेड 15642, सी ग्रेड 1397, ई ग्रेड 1672 हासिल की। इसके अलावा 386 बच्चों का रिजल्ट रोका गया। इस बार के रिजल्ट में सबसे बड़ी बात यह रही कि धौलपुर जिला दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट में राज्य भर में अंडर डाउन पांच जिलों में शामिल रहा।
मार्च में पहली बार 10वीं का परिणाम
नवीन शिक्षा नीति के तहत इस बार नए सत्र का प्रारंभ एक अपे्रल से किया जाना है। इसको लेकर पहली बार 5वीं, 8वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया गया। साथ ही इस वर्ष 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है, जो बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इसके साथ ही, मार्च महीने में परिणाम घोषित करना भी एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर शिक्षा विभाग ने भी पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं और परीक्षा और मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर लिया गया।


