बेगूसराय व्यवहार न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एलएडीसी कार्यालय में लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। लिपिक पद के लिए कुल 117 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 88 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इस परीक्षा में विज्ञान, हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा का सफल आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऋषिकांत और सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य की कड़ी निगरानी में किया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दे दिया गया था ताकि सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनरायन निगम, एडीजे द्वितीय संजय कुमार, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश विजेंद्र कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी श्री रोहित, आलोक कुमार, कुमारी मिट्ठू रानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान लिपिक इंद्रसेन कुमार, सहायक उदय कुमार, स्टेनो संगम मिश्रा, रंजीत कुमार, शशि कुमार, सिस्टम ऑफ़िसर अरमान फैजी और सिस्टम असिस्टेंट धर्मशील श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बेगूसराय व्यवहार न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एलएडीसी कार्यालय में लिपिक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। लिपिक पद के लिए कुल 117 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 88 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इस परीक्षा में विज्ञान, हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा का सफल आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऋषिकांत और सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य की कड़ी निगरानी में किया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दे दिया गया था ताकि सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनरायन निगम, एडीजे द्वितीय संजय कुमार, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश विजेंद्र कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी श्री रोहित, आलोक कुमार, कुमारी मिट्ठू रानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रधान लिपिक इंद्रसेन कुमार, सहायक उदय कुमार, स्टेनो संगम मिश्रा, रंजीत कुमार, शशि कुमार, सिस्टम ऑफ़िसर अरमान फैजी और सिस्टम असिस्टेंट धर्मशील श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


