भीलवाड़ा में गूंजेगा धर्म का सार: 1 से होगी महाभारत कथा

भीलवाड़ा में गूंजेगा धर्म का सार: 1 से होगी महाभारत कथा

वस्त्रनगरी में आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के लिए 1 फरवरी से महाभारत कथा का आयोजन होने जा रहा है। सुभाष नगर कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को जीवन के प्रबंधन और धर्म-अधर्म के सूक्ष्म अंतर को समझने का अवसर मिलेगा। कथा का वाचन वृंदावन धाम के आचार्य कृष्ण किंकर करेंगे।

समिति के संरक्षक एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया के सानिध्य में होने वाली यह कथा 13 फरवरी तक चलेगी। कथा के माध्यम से महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को वर्तमान जीवन शैली से जोड़कर व्याख्यायित किया जाएगा।

12 दिन बहेगी ज्ञान की सरिता

कथा समिति के अध्यक्ष शिवनारायण पारीक ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा टंकी के बालाजी कोटा बाइपास रोड पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

51 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

कथा के शुभारंभ के अवसर पर 1 फरवरी को शहर में मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे मलाण स्थित चारभुजा मंदिर से शोभायात्रा का प्रस्थान होगा। इसमें 51 कलश धारण किए महिलाएं मंगल गान के साथ शामिल होंगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल टंकी के बालाजी पहुंचेगी, जहां व्यास पीठ का पूजन कर कथा का विधिवत श्रीगणेश किया जाएगा। कथा स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। कोटा बाइपास रोड पर होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कथा के दौरान महाभारत के कुरुक्षेत्र से लेकर गीता के उपदेशों तक के सार को संगीतबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *