अशोकनगर | जैन समाज में एकता और वात्सल्य भाव को बढ़ाने के लिए भारतीय जैन मिलन की सभी शाखाओं द्वारा आगामी 31 मार्च को भव्य महा मासिक मिलन का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय विगत दिनों नवनिर्वाचित महिला शाखा अध्यक्ष श्वेता भोपाली के निवास पर आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। संयोजक सुभाष जैन एवं उप संयोजक निर्मल जैन ने बताया कि कार्यक्रम स्थानीय त्रिकाल चौबीसी मंदिर के पास स्थित जैन भवन में रात 8:15 बजे से शुरू होगा। आयोजन में सामूहिक णमोकार मंत्र का पाठ होगा, जिसके बाद चार विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनका होगा सम्मान : राष्ट्रीय मंत्री नरेशचंद जैन के अनुसार, समारोह में दिगंबर और श्वेतांबर दोनों समाजों के पदाधिकारियों सहित जैन पाठशालाओं का संचालन कर रहीं दीदियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। आयोजन में जैन मिलन, जैन मिलन सेंट्रल, पार्श्व, महिला एवं युवा शाखाओं की संयुक्त सहभागिता रहेगी। समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


