इंद्रपुरी बराज के पास फंसा हाथी पानी से निकला:नबीनगर की ओर बढ़ा, विभाग ने लोगों से सावधान रहने का अपील किया

इंद्रपुरी बराज के पास फंसा हाथी पानी से निकला:नबीनगर की ओर बढ़ा, विभाग ने लोगों से सावधान रहने का अपील किया

रोहतास जिले में इंद्रपुरी बराज के पास जल क्षेत्र में फंसा एक जंगली हाथी अब पानी से बाहर निकल आया है। यह हाथी झारखंड के पलामू जंगल से भटककर यहां पहुंचा था और अब नबीनगर की ओर बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है, जब हाथी इंद्रपुरी बराज के गेट के समीप जल क्षेत्र में फंस गया था। हाथी के बराज के पास फंसने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए निगरानी शुरू की। काफी देर तक हाथी स्वयं पानी से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। ताजा जानकारी के अनुसार, हाथी अब पानी से निकलकर मुख्य रास्ते से नबीनगर की ओर बढ़ गया है। वन विभाग की टीम उसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी के करीब न जाने की अपील की है। रोहतास जिले में इंद्रपुरी बराज के पास जल क्षेत्र में फंसा एक जंगली हाथी अब पानी से बाहर निकल आया है। यह हाथी झारखंड के पलामू जंगल से भटककर यहां पहुंचा था और अब नबीनगर की ओर बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है, जब हाथी इंद्रपुरी बराज के गेट के समीप जल क्षेत्र में फंस गया था। हाथी के बराज के पास फंसने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए निगरानी शुरू की। काफी देर तक हाथी स्वयं पानी से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। ताजा जानकारी के अनुसार, हाथी अब पानी से निकलकर मुख्य रास्ते से नबीनगर की ओर बढ़ गया है। वन विभाग की टीम उसे बिना किसी नुकसान के सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी के करीब न जाने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *