विधानसभा में ‘हाथी’ वाला तंज, ‘बंदर’ से पलटवार:सम्राट–पप्पू की जुबानी जंग पर गरमाई सियासत, बीजेपी बोली-माफी मांगे सांसद, राजद-कांग्रेस ने दोनों को ठहराया गलत

विधानसभा में ‘हाथी’ वाला तंज, ‘बंदर’ से पलटवार:सम्राट–पप्पू की जुबानी जंग पर गरमाई सियासत, बीजेपी बोली-माफी मांगे सांसद, राजद-कांग्रेस ने दोनों को ठहराया गलत

गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बोलते हुए बिना नाम लिए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर तंज कसा, जिसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखा पलटवार किया। सम्राट चौधरी विधानसभा में सांसद पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। इस पर सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। पप्पू यादव के इस बयान के बाद सियासी पारा और चढ़ गया। ‘हाथी’ और ‘बंदर’ जैसे प्रतीकों के जरिए दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। हाथी बनाम बंदर, सियासत गरमाई सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में कहा कि, दिल्ली से लोग पटना एयरपोर्ट पर उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस एक चींटी भी नहीं मार सकती। लेकिन, जब वही व्यक्ति अपने इस बयान देने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार होते हैं तो वह कहते हैं कि ‘मैं तो बीमार हो गया हूं। बिहार में तो अब हाथी भी पुलिस के डर से बीमार होकर अस्पताल जाना चाहता है।’ पप्पू यादव का सम्राट चौधरी पर पलटवार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा कि, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार, कमीशन बटोरने के लिए। पगड़ी को गमछा बना लिया।’ पप्पू यादव भाषाई मर्यादा को तार-तार कर रहे- बीजेपी पप्पू यादव के पोस्ट को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि, ‘जब व्यक्ति के पास जवाब नहीं होता तो ऐसे बयानबाजी किए जाते हैं। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और पप्पू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग करती है। भारतीय राजनीति में इस तरह की भाषा की कोई जगह नहीं है।’ दोनों नेताओं ने जो कहा, वह उचित और उपयुक्त नहीं- एजाज अहमद इस बयानबाजी पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि, ‘राजनीति में हाल के दिनों में भाषाई रूप से गिरावट देखने को मिल रही है। सता पक्ष के जरिए जिस तरह से बयानबाजी कर रही है, वह कहीं ना कहीं मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जारी है। नीट छात्र मामले पर सरकार स्तर से जो न्याय मिलना चाहिए, वह मिल नहीं रहा है। इसी कारण लोगों में जो बेचैनी है और सरकार के प्रति जो गुस्सा है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘चाहे कोई भी हो, जनता के हितों की बात और जनता के सवालों पर जवाब वैसा देना चाहिए, जिससे कहीं ना कहीं जनता का विश्वास बने और जनता के हित में हो।’ जिसने अराजकता में जीवन बिताया, उनकी भाषा अराजक होगी ही- कांग्रेस इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने दोनों नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, जैसे भी आपकी परवरिश हुई है और आपकी शिक्षा हुई है, वह आपकी भाषाई मर्यादा को तय करते हैं। बड़े पद पर वैसे लोग बैठे हैं, जिसकी परवरिश अच्छे माहौल में नहीं हुई है। जिनकी शिक्षा भी अच्छी नहीं हुई है। आसित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘दुख है कि हमने बड़े पदों पर वैसे लोगों को चुन लिया है और बैठा दिया है, जो मर्यादा को तार-तार करने में और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने में गर्व का भाव रखते हैं।’ गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बोलते हुए बिना नाम लिए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर तंज कसा, जिसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखा पलटवार किया। सम्राट चौधरी विधानसभा में सांसद पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। इस पर सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। पप्पू यादव के इस बयान के बाद सियासी पारा और चढ़ गया। ‘हाथी’ और ‘बंदर’ जैसे प्रतीकों के जरिए दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। हाथी बनाम बंदर, सियासत गरमाई सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में कहा कि, दिल्ली से लोग पटना एयरपोर्ट पर उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस एक चींटी भी नहीं मार सकती। लेकिन, जब वही व्यक्ति अपने इस बयान देने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार होते हैं तो वह कहते हैं कि ‘मैं तो बीमार हो गया हूं। बिहार में तो अब हाथी भी पुलिस के डर से बीमार होकर अस्पताल जाना चाहता है।’ पप्पू यादव का सम्राट चौधरी पर पलटवार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा कि, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार, कमीशन बटोरने के लिए। पगड़ी को गमछा बना लिया।’ पप्पू यादव भाषाई मर्यादा को तार-तार कर रहे- बीजेपी पप्पू यादव के पोस्ट को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि, ‘जब व्यक्ति के पास जवाब नहीं होता तो ऐसे बयानबाजी किए जाते हैं। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और पप्पू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग करती है। भारतीय राजनीति में इस तरह की भाषा की कोई जगह नहीं है।’ दोनों नेताओं ने जो कहा, वह उचित और उपयुक्त नहीं- एजाज अहमद इस बयानबाजी पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि, ‘राजनीति में हाल के दिनों में भाषाई रूप से गिरावट देखने को मिल रही है। सता पक्ष के जरिए जिस तरह से बयानबाजी कर रही है, वह कहीं ना कहीं मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जारी है। नीट छात्र मामले पर सरकार स्तर से जो न्याय मिलना चाहिए, वह मिल नहीं रहा है। इसी कारण लोगों में जो बेचैनी है और सरकार के प्रति जो गुस्सा है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘चाहे कोई भी हो, जनता के हितों की बात और जनता के सवालों पर जवाब वैसा देना चाहिए, जिससे कहीं ना कहीं जनता का विश्वास बने और जनता के हित में हो।’ जिसने अराजकता में जीवन बिताया, उनकी भाषा अराजक होगी ही- कांग्रेस इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने दोनों नेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि, जैसे भी आपकी परवरिश हुई है और आपकी शिक्षा हुई है, वह आपकी भाषाई मर्यादा को तय करते हैं। बड़े पद पर वैसे लोग बैठे हैं, जिसकी परवरिश अच्छे माहौल में नहीं हुई है। जिनकी शिक्षा भी अच्छी नहीं हुई है। आसित नाथ तिवारी ने आगे कहा, ‘दुख है कि हमने बड़े पदों पर वैसे लोगों को चुन लिया है और बैठा दिया है, जो मर्यादा को तार-तार करने में और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने में गर्व का भाव रखते हैं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *