बड़े भाई ने छोटे भाई को ईंट- पत्थर से कूचकर मार डाला, शादी से लौटे मां- बाप घर में पड़ा था बेटे का शव, चौखट पर हुए बदहवास

बड़े भाई ने छोटे भाई को ईंट- पत्थर से कूचकर मार डाला, शादी से लौटे मां- बाप घर में पड़ा था बेटे का शव, चौखट पर हुए बदहवास

आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर की चारदीवारी के भीतर खून के रिश्ते शर्मसार हो गए। बड़े भाई ने नशे में छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। शादी में गए परिजन जब लौटे, तो उन्हें घर में ऐसा मंजर मिला। जिसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े चौकी अंतर्गत नगला छिद्दा मोहल्ले में यह सनसनीखेज वारदात हुई। यहां 20 वर्षीय अजय अपने परिवार के साथ रहता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रविवार को परिवार के बाकी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। घर पर सिर्फ तीनों भाई ही मौजूद थे।

भाई की हत्या कर घर में चुपचाप सोता रहा

परिजनों के अनुसार, बड़ा भाई पवन (26) लंबे समय से नशे का आदी है। रविवार रात नशे की हालत में उसका अजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पवन ने पास पड़े पत्थर से अजय पर हमला कर दिया। उसने बार-बार पत्थर मारकर छोटे भाई की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। और घर में ही चुपचाप सोता रहा।

शादी से लौटे मां- बाप और परिजन तो घर का नजारा देख हुए बदहवास

अगले दिन सोमवार को जब परिजन शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे। तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। अजय का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसकी आंखें बाहर की ओर निकली हुई थीं। यह देखकर मां-बाप और परिवार की चीख निकल गई। पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बड़े भाई पवन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में नशे की हालत में हुई आपसी कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *