खेलने के लिए बनाई मिट्टी की सुरंग ढही,3 की मौत:चौथे दोस्त ने तीनों को बचाने की कोशिश की, चिल्लाया तो लोगों को पता चला

खेलने के लिए बनाई मिट्टी की सुरंग ढही,3 की मौत:चौथे दोस्त ने तीनों को बचाने की कोशिश की, चिल्लाया तो लोगों को पता चला

सीकर में खेलने के लिए बनाई गई मिट्टी की सुरंग ढहने से तीन मासूम दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, चौथे दोस्त की जान बच गई, जिसके चिल्लाने पर लोगों को घटना बारे में पता चला। घटना नेछवा थाना इलाके की है। फिलहाल तीनों मृतक मासूम बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे गनेड़ी गांव की है। यहां एक खेत में मिट्टी के 3 से 4 फीट ऊंचे टीले के नीचे गांव के बच्चों ने खेलने के लिए सुरंग बनाई हुई थी। इसमें वे खेलते थे। सोमवार सुबह गांव का रहने वाला होलाश मेघवाल(10) पुत्र नानूराम मेघवाल, गौतम सैनी (14) पुत्र रतनलाल सैनी, दीपेश नायक (12) पुत्र भंवरलाल नायक और कृष्ण सुरंग के पास गए। कृष्ण सुरंग के थोड़ा बाहर था। बाकी तीनों दोस्त अंदर चले गए। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। चौथे दोस्त ने तीनों को बचाने की कोशिश की होलाश, गौतम और दीपक मिट्टी के नीचे दब गए। कृष्ण के भी पैर मिट्टी में दबे थे। लेकिन उसने मिट्टी में दबे अपने दोस्तों को निकालने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो चिल्लाने लगा ऐसे में गांव के लोग वहां पर आ गए। पुलिस ने निकाले शव साथ ही नेछवा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मिट्टी हटाकर तीनों को निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसलिए तीनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बता दें कि होलाश के पिता नानुराम की करीब 1 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। दीपेश के पिता ने भी करीब डेढ़ से 2 साल पहले फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। दीपेश और होलाश सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। खेलने के दौरान हुआ हादसा मामले में नेछवा थाना SHO कैलाश चंद का कहना है कि खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *