जयपुर में 36 घंटे खुले रहेंगे ताड़केश्वर शिवालय के कपाट:101 किलो घी से महाभिषेक; उदयपुर के एकलिंगनाथजी मंदिर में नाचते-गाते पहुंचे शिवभक्त

राजस्थान में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में रविवार तड़के भस्मा आरती की गई। इसके बाद घी, दूध, दही, शहीद से विशेष महाभिषेक किया गया। मंदिर के कपाट लगातार 36 घंटे तक खुले रहेंगे। जयपुर के ही झारखंड महादेव, रंगीला महादेव सहित दूसरे शिवालयों में बाबा भालेनाथ का लगातार जलाभिषेक किया जा रहा है। वहीं, उदयपुर के एकलिंगनाथ जी मंदिर में भोलेनाथ की अराधना के लिए भक्त डीजे की धुनों पर नाचते-गाते पहुंच रहे हैं। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… 101 किलो घी से महाभिषेक जयपुर के ताड़केश्वर महादेव का आज 101 किलो देशी गाय के घी से महाभिषेक किया गया। साथ ही 108 किलो दूध, 11 किलो दही, 11 किलो शहद, 11 किलो भूरा समेत 251 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। पूजा कार्यक्रम के तहत पहले प्रहर की पूजा शाम 7 बजे होगी। इसके बाद दूसरे प्रहर की पूजा रात 11 बजे, फिर रात दो बजे और सुबह चार बजे होगी। सवा पांच बजे मंगला आरती आयोजित की जाएगी। सोमवार दोपहर बैंड-बाजों के साथ महाकाल की विशेष आरती का आयोजन रखा गया है। …. राजस्थान की ये खबरें भी पढ़िए… शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *