केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रुद्रप्रयाग स्थित पंचकेदार गद्दी स्थल ‘ओंकारेश्वर मंदिर’ उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि की गणना और घोषणा की गई। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही शासन-प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और यात्रा सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। श्रद्धालु 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे से ही बाबा केदार के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर समिति ने इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इस बार की केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव इस प्रकार रहेंगे- भाई दूज के दिन बंद हुए थे कपाट इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज के मौके पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। कपाट बंदी के बाद बाबा की डोली ने पैदल मार्ग से अपना सफर शुरू किया था और विभिन्न पड़ावों से होते हुए ऊखीमठ स्थित अपने शीतकालीन प्रवास पहुंची थी। बाबा की डोली केदारनाथ मंदिर से 55 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर 25 अक्टूबर को उखीमठ पहुंची थी। यहां बाबा अपनी शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए। केदारनाथ धाम के कपाट 2025 में 2 मई को खोले गए थे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। यह 2013 की आपदा के बाद दूसरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा की। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषित की तिथि, ओंकारेश्वर मंदिर में तय हुआ समय


