कलेक्टर से मिली जिला पंचायत अध्यक्ष:भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पहुंची, आधे घंटे चली बातचीत, विधायक बोले- संदेश अच्छा नहीं गया

कलेक्टर से मिली जिला पंचायत अध्यक्ष:भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पहुंची, आधे घंटे चली बातचीत, विधायक बोले- संदेश अच्छा नहीं गया

कलेक्टर मिशा सिंह के नहीं मिलने से नाराज रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई मंगलवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कलेक्टर से मिलने पहुंची। कलेक्टर से आधे तक चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व सांसद प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी भी साथ में थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ कम्युनिकेशन हो गया था। सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हो गई है। मैनें धरने पर बैठने से मना किया था। सोमवार रात हुए घटनाक्रम के बाद कलेक्टर ने मंगलवार शाम 5 बजे मिलने का समय दिया था। शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ जिपं अध्यक्ष व उनके पति कलेक्ट्रेट पहुंचे। आधे घंटे से अधिक समय तक तीनों कलेक्टर के चैंबर में रहे। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में तीनों बाहर निकले। जिपं अध्यक्ष व उनके पति से चर्चा करना चाही। लेकिन बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उन्हें कुछ भी बात करने से मना कर दिया। संदेश अच्छे नहीं गया – विधायक
मंगलवार दोपहर रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर भी कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करना चाहिए। भले काम हो ना हो। मुझे भी इस घटनाक्रम का सुबह पता चला। संदेश अच्छा नहीं गया है। अध्यक्ष बोले कम्युनिकेशन हो गया था भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस घटनाक्रम को लेकर पूरी तरह से गोलमाल जवाब दिया। उनका कहना था कि कुछ कम्युनिकेशन हो गया था। यह लोग मिलने आए थे, तब मैडम मीटिंग में बैठी थी। बाद में यह लोग मेरे पास कार्यालय आ गए। जब इन्हें बुलाया था तब तक यह लोग मेरे कार्यालय आ गए थे। मैने रात में इन्हें धरने पर बैठने से मना किया था। रात में मैडम (कलेक्टर) से बात कर ली थी। अभी सौहार्द पूर्ण रूप से बात हुई है। जो भी समस्या थी व जो भी बातचीत करना थी वह आराम से हो गई है। अगली बार से ऐसा कुछ नहीं होगा। पार्टी स्तर पर की शिकायत
कलेक्टर से नहीं मिलने से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने भोपाल तक शिकायत की है। मंगलवार शाम को भी भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा अध्यक्ष व उनके पति को समझाबुझा कर लेकर गए। मीडिया को देख उन्होंने दोनों को बात करने से भी मना कर दिया। यह हुआ था घटनाक्रम रतलाम जिला पंचायत की अध्यक्ष लाला बाई अपने पति शंभुलाल चंद्रवंशी के साथ सोमवार रात 9 बजे कलेक्टर ऑफिस में धरने पर बैठ गईं थी। अध्यक्ष के पति ने आरोप लगाया था कि दिनभर से कलेक्टर से मिलने के लिए उनके ऑफिस में बैठा रहा। लेकिन कलेक्टर ने समय नहीं दिया। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों का यह रवैया सही नहीं है। हम जनप्रतिनिधि हैं। लोगों की समस्या लेकर आना हमारा काम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *