संस्कृत से ही होता है संस्कारों का विकास:निवाड़ी में आयोजित संस्कृत संगोष्ठी संयुक्त संचालक ने शिक्षकों को संबोधित किया

संस्कृत से ही होता है संस्कारों का विकास:निवाड़ी में आयोजित संस्कृत संगोष्ठी संयुक्त संचालक ने शिक्षकों को संबोधित किया

निवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृत भाषा के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सागर एसपी बिसेन और संस्कृत भारती के संगठन मंत्री मनोज पांडे शामिल हुए। संगोष्ठी में जिले भर के संस्कृत शिक्षकों ने सहभागिता की। हिंदी मातृभाषा और संस्कृत द्वितीय भाषा के रूप में अपनाएं संयुक्त संचालक एसपी बिसेन ने अपने संबोधन में संस्कृत को संस्कारों के विकास का आधार बताया। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे विद्यार्थियों को संस्कृत माध्यम से पढ़ाएं। उन्होंने हिंदी को मातृभाषा और संस्कृत को द्वितीय भाषा के रूप में आत्मसात करने पर जोर दिया। गीता के श्लोक और नैतिक मूल्यों पर जोर संस्कृत भारती के संगठन मंत्री मनोज पांडे ने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिदिन गीता के कम से कम दो श्लोक सिखाए जाने चाहिए। शुभम तिवारी बने संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष संगोष्ठी के दौरान संस्कृत भारती की जिला कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी, जिसमें शुभम तिवारी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन मंत्री ने मोहल्लों में साप्ताहिक बाल केंद्र शुरू करने और सरल संस्कृत सिखाने के लिए वर्ग संचालित करने की योजना भी साझा की। ओरछा के संस्कृत विद्यालय को विकसित करने का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव ने जिले में संस्कृत माध्यम विद्यालय की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने ओरछा स्थित संस्कृत विद्यालय को और अधिक विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *