ईदगाह चौराहे पर 3 तीनों से लगातार धंस रहा नाला:कानपुर में नाले की गहराई 8 फिट बढ़ी हुई, 7 लोगों को मकान खाली कराने के लिए एनाउंसमेंट

ईदगाह चौराहे पर 3 तीनों से लगातार धंस रहा नाला:कानपुर में नाले की गहराई 8 फिट बढ़ी हुई, 7 लोगों को मकान खाली कराने के लिए एनाउंसमेंट

कानपुर में 6 दिन में 3 बार सड़क धंसने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा पार्षदों ने अपने नगर निगम पर कार्य में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। 22 जनवरी को ईदगाह चौराहा के पास करीब 15 मीटर तक सड़क धंस गई थी। वहां पर करीब 12 फिट गड्डा हुआ था। लेकिन अब ये गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों में तीन बार नाला धंस चुका है, कुल दो नाले दरक गए हैं। अब लगातार मिट्टी कटान कर रही है। मिट्टी के लगातार कटान होने के बाद अब इस गड्डे की गहराई बढ़ रही है। 3 7 घरों की दीवाल से महज 2 फिट की दूरी पर 20 फिट गहराई से नाला धंसा हुआ है। इससे घर गिरने का खतरा बना हुआ है। अधिकारी केवल फोटो खिचाने आ रहे ईदगाह चौराहे के पास रहने वाले सूरज बताते है, बीते 3 दिनों से लगातार सड़क की मिट्टी धंस रही है, पहले एक नाला धंसा था अब दोनों नाले धंस चुके है। नगर निगम ने पहले 12 फिट गहराई की बात नोटिस में लिखी थी, लेकिन अब दूसरे नोटिस में इसकी गहराई 20 फिट बताई है। इसको देखें तो खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हम लोग रैन बसेरों में कैसे रह पाएंगे। नगर निगम के द्वारा 23 तारीख को मकान खाली करने के लिए नोटिस लगाए थे। इस समय नाले की गहराई 12 फिट दिखाई गई थी। लेकिन अब प्रशासन ने आज दोबारा से नोटिस मकान खाली करने के लिए नोटिस लगाए हैं, जिसमें अब नाले की गहराई 20 फिट बताई गई है, हालांकि नगर निगम प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को रैन बसेरा में सिफ्ट करने के लिए लोगों से बात की है।
अधिकारी कर रहे स्लो काम संजय ने प्रशासन से मांग करते हूए कहा, ये अधिकारी लोग बहुत ही धीरे काम कर रहे है। नगर निगम मकान खाली करने के लिए बोल रहे है। लेकिन हम लोग कहां जाए। एक घर में केवल बच्चे और महिलाए है, आखिर ये लोग कहां जाए। अधिकारी आते है, रुके फोटो खिंचवाए और गाड़ी में बैठ कर चलरे जाते है, आने बाद रुक के कुछ देर काम करवाए तो काम जल्दी से हो। लेकिन यहां पर काम बहुत ही धीरे चल रहा है। इस समय पूरे शहर में गद्दों का आलम है। यहां पर हो सकते है शिफ्ट कानपुर के जोन 4 में कुल 6 रैन बसेरों में रहने के लिए बोला गया था। चुन्नीगंज रैनबसेरा, हैलट रैनबसेरा, परमट रैनबसेरा, कार्डियोलॉजी रैनबसेरा, मछलीवाला रैनबसेरा, भैरावघाट रैनबसेरा में रहने की व्यवस्था की है। इससे 7 मकानों के ऊपर खतरा बढ़ता जा रहा है। जिनको नगर निगम ने दोबारा से नोटिस जारी करते हुए, सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। आज नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मौके पर पहुंच चल रहे काम का स्थलीय निरीक्षण किया, आसपास के मकानों को खाली करवाने के एनाउंसमेंट करवाया, जिससे घर के अंदर रहने वाले लोग सुरक्षित हो सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *