जमुई में खनन विभाग ने शनिवार शाम अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नजरी में छापेमारी कर 2100 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया। इस संबंध में अज्ञात भंडारणकर्ता और संबंधित जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान के निर्देश पर की गई। टीम ने ग्राम नजरी में अवैध रूप से भंडारित बालू पकड़ी छापेमारी दल में खान निरीक्षक शिशुपाल कुमार, खान निरीक्षक सचिन कुमार (जमुई) और लक्ष्मीपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ शामिल थे। टीम ने ग्राम नजरी में अवैध रूप से भंडारित बालू की पहचान कर उसे विधिवत जब्त किया। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जमुई में खनन विभाग ने शनिवार शाम अवैध बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नजरी में छापेमारी कर 2100 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया। इस संबंध में अज्ञात भंडारणकर्ता और संबंधित जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान के निर्देश पर की गई। टीम ने ग्राम नजरी में अवैध रूप से भंडारित बालू पकड़ी छापेमारी दल में खान निरीक्षक शिशुपाल कुमार, खान निरीक्षक सचिन कुमार (जमुई) और लक्ष्मीपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ शामिल थे। टीम ने ग्राम नजरी में अवैध रूप से भंडारित बालू की पहचान कर उसे विधिवत जब्त किया। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


