सिर कटी महिला के शव की नहीं हुई पहचान:जमुई में 72 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, शहर में लगाए गए पोस्टर

सिर कटी महिला के शव की नहीं हुई पहचान:जमुई में 72 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, शहर में लगाए गए पोस्टर

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर के कुंदर बराज के समीप बालू में दबा मिला सिर कटी महिला का शव अब भी रहस्य बना हुआ है। पहचान के लिए निर्धारित 72 घंटे की समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस ने रविवार शाम को त्रिपुरारी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर टाउन थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बस और टेंपू स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाए गए। हाल के दिनों में लापता महिलाओं का ब्योरा खंगाला गया इसके साथ ही आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर हाल के दिनों में लापता महिलाओं का ब्योरा खंगाला गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया गया, लेकिन कोई भी दावेदार सामने नहीं आया। गौरतलब है कि बीते मंगलवार/बुधवार को कुंदर बराज स्थित प्रतापपुर इलाके में नदी किनारे बालू से ढंका महिला का धड़ बरामद हुआ था। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला का सिर काट दिया था। घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक लाल रंग की साड़ी भी बरामद की गई थी, जबकि कटे हुए सिर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। सूचना पर एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को बाहर निकाला गया। शव को सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। निर्धारित समय बीतने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं और जिले के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। बावजूद इसके पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच जारी है और कटा हुआ सिर बरामद करना, मृतका की पहचान स्थापित करना तथा हत्यारों तक पहुंचना अब भी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर के कुंदर बराज के समीप बालू में दबा मिला सिर कटी महिला का शव अब भी रहस्य बना हुआ है। पहचान के लिए निर्धारित 72 घंटे की समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस ने रविवार शाम को त्रिपुरारी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर टाउन थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बस और टेंपू स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाए गए। हाल के दिनों में लापता महिलाओं का ब्योरा खंगाला गया इसके साथ ही आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर हाल के दिनों में लापता महिलाओं का ब्योरा खंगाला गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया गया, लेकिन कोई भी दावेदार सामने नहीं आया। गौरतलब है कि बीते मंगलवार/बुधवार को कुंदर बराज स्थित प्रतापपुर इलाके में नदी किनारे बालू से ढंका महिला का धड़ बरामद हुआ था। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला का सिर काट दिया था। घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक लाल रंग की साड़ी भी बरामद की गई थी, जबकि कटे हुए सिर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। सूचना पर एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को बाहर निकाला गया। शव को सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। निर्धारित समय बीतने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं और जिले के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। बावजूद इसके पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच जारी है और कटा हुआ सिर बरामद करना, मृतका की पहचान स्थापित करना तथा हत्यारों तक पहुंचना अब भी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *