मुंगेर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:खरना प्रसाद खाकर सोया था, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:खरना प्रसाद खाकर सोया था, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक अपने घर में फांसी पर लटका मिला। यह घटना तारापुर खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार के 23 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। बताया गया कि आयुष के पिता अपनी पत्नी को जीएनएम में नामांकन कराने के लिए भागलपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। सुबह जब परिजन आयुष को जगाने उसके कमरे में गए, तो उसे फांसी के फंदे से लटका पाया। अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला यह घटना लोक आस्था के छठ महापर्व के दौरान हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष कुमार ने सोमवार शाम खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण किया था और अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह वह अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर जांच में जुट गई है। हालांकि, युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक अपने घर में फांसी पर लटका मिला। यह घटना तारापुर खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार के 23 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। बताया गया कि आयुष के पिता अपनी पत्नी को जीएनएम में नामांकन कराने के लिए भागलपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। सुबह जब परिजन आयुष को जगाने उसके कमरे में गए, तो उसे फांसी के फंदे से लटका पाया। अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला यह घटना लोक आस्था के छठ महापर्व के दौरान हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष कुमार ने सोमवार शाम खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण किया था और अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह वह अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर जांच में जुट गई है। हालांकि, युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *