भोजपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

भोजपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

भोजपुर के चकिया गांव में शनिवार को फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक के गले पर निशान है। परिजनों के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश(22) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। पिता पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार को सुबह 11 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शाम में चाय पीने के लिए उसे जगाने गया। कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिला खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे के काराकाट के छत में लगे बांस से अपने गले में बेल्ट बांधकर लटका हुआ था। पुलिस ने फंदे से नीचे उतारा सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतार गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घर में मचा कोहराम पिता पुरुषोत्तम सिंह ने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आरोप या आशंका नहीं जताया है। साथ ही उन्होंने खुद से आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक तीन भाई और एक बहन में छोटा था। परिवार में मां रामावती देवी, भाई चेता, ओमकार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के चकिया गांव में शनिवार को फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक के गले पर निशान है। परिजनों के मुताबिक युवक ने खुदकुशी की है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश(22) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। पिता पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार को सुबह 11 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शाम में चाय पीने के लिए उसे जगाने गया। कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिला खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे के काराकाट के छत में लगे बांस से अपने गले में बेल्ट बांधकर लटका हुआ था। पुलिस ने फंदे से नीचे उतारा सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतार गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घर में मचा कोहराम पिता पुरुषोत्तम सिंह ने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आरोप या आशंका नहीं जताया है। साथ ही उन्होंने खुद से आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक तीन भाई और एक बहन में छोटा था। परिवार में मां रामावती देवी, भाई चेता, ओमकार है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *