Shanaya Kapoor Caught Her Ex Boyfriend: बॉलीवुड की उभरती हुईं अभिनेत्री शनाया कपूर ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने पास्ट पर बात करते हुए शनाया ने बताया है कैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। शनाया ने कहा कि वो पूरी तरह से टूट गई थीं। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
शनाया का टूटा दिल (Shanaya Kapoor Caught Her Ex Boyfriend)
अपने पॉपुलर पॉडकास्ट रिलेशनशिट एडवाइस’ में अपने प्यार और धोखे के अनुभव का एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार वो अपने एक्स‑बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में छुट्टियां बिता रही थीं, लेकिन अचानक उन्हें पता चला कि वो अपने पार्टनर के फोन में पांच अन्य लड़कियों से चैट कर रहा था- जिससे उनका दिल टूट गया।
शनाया ने एक्स बॉयफ्रेंड को पकड़ा रंगे-हाथों
उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि ये रिश्ता एकदम परफेक्ट है। उन्हें लगा था कि ये सबसे अच्छा रिश्ता था, लेकिन एक दिन में ही सब कुछ बदल गया। जब उन्होंने अपने पार्टनर के फोन से कैब बुक करने के लिए फोन लिया, तो स्क्रीन पर पहली ही लड़की का मैसेज दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की जड़ तक जाने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि उनके पूर्व प्रेमी एक नहीं बल्कि पांच अलग‑अलग महिलाओं से चैट कर रहा था, जो मानो वो सिंगल ही है।
अनन्या पांडे ने दी सलाह
शानाया ने बताया कि वो हैरान हो गईं और उन्होंने तुरंत उन चैट्स के स्क्रीनशॉट अपने करीबी दोस्तों को भेज दिए। उनमें से एक अनन्या पांडे थीं, जिन्होंने तुरंत उन्हें सुझाव दिया कि वो वहीं से निकलकर उनके पास आ जाएं। अनन्या ने कहा कि वो काफी करीब हैं और वो ट्रेन पकड़कर आ सकती हैं। लेकिन शानाया ऐसा नहीं कर पाईं।
अगले कुछ दिनों तक शानाया ने अपने अंदर के दर्द को छुपाते हुए सामान्य बर्ताव बनाए रखा। वो बाहर डिनर और सैर‑सपाटे पर जाती रहीं, जबकि उनके मन में विश्वासघात का दर्द लगातार घर कर रहा था।
बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट की ईयरिंग्स
जब आखिरकार उनके एक्स‑पार्टनर को शानाया की खामोशी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शानाया को मनाने के लिए एक महंगी ईयररिंग्स गिफ्ट की। शानाया ने इसे मजाक में गिल्टी ईयरिंग्स कहा। उन्होंने ये भी बताया कि वो अब भी वो ईयररिंग्स पहनती हैं, क्योंकि उन्होंने उसे कमाया है।
करियर की शुरुआत
व्यक्तिगत जीवन की इन बातों के साथ‑साथ शानाया इस समय अपने नए फिल्म ‘तू या मैं’ के प्रचार में बिजी हैं, जो आज ही रिलीज हुई है। फिल्म को रिव्यू ठीक-ठाक ही मिले हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।


