एक्टर्स रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने 26 मार्च को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपनी एक महीने की एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर दोनों ने एक स्थानीय हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में विजय क्रीम कलर के सादे कुर्ते में और रश्मिका नीले सूट में बेहद शालीन नजर आए। जैसे ही फैंस को उनकी मौजूदगी का पता चला, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। विजय और रश्मिका मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहे थे और उनसे फूल भी स्वीकार किए, लेकिन जल्द ही स्थिति बेकाबू होने लगी।
विजय ने रश्मिका को भीड़ से बचाया
भीड़ जैसे-जैसे बढ़ने लगी, विजय देवरकोंडा पूरी तरह प्रोटेक्टिव मोड में नजर आए। जब लोग उनके बेहद करीब आने की कोशिश कर रहे थे, तो विजय ने रश्मिका को सुरक्षा देते हुए अपने पास थामे रखा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी टीम के संघर्ष के बावजूद विजय खुद रश्मिका की ढाल बने रहे और उन्हें सुरक्षित कार तक पहुंचाया। हालांकि इस दौरान भीड़ के बर्ताव से विजय थोड़े परेशान भी दिखे, लेकिन उन्होंने तब तक रश्मिका का साथ नहीं छोड़ा जब तक वह गाड़ी में सुरक्षित बैठ नहीं गईं।
इसे भी पढ़ें: Hit Songs देने वाली Jasmine Sandlas का दावा, Dhurandhar जैसी फिल्म Bollywood में आज तक नहीं बनी
‘रणबाली’ के सेट पर हुआ भव्य स्वागत
मंदिर से निकलने के बाद यह जोड़ा अपनी फिल्म ‘रणबाली’ के सेट पर पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर उनका स्वागत किया और उन्हें कुमकुम का तिलक लगाया। मंदिर की गहमागहमी के बाद भी सेट पर दोनों काफी शांत और खुश दिखे। इसी दौरान रश्मिका का विजय को प्यार से देखना और मुस्कुराना कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


