मगहर मेला में उमड़ रही भीड़, भा रहा झूला:संतकबीर नगर में श्रद्धालु समाधि पर मत्था टेककर झूले, खरीदारी का लिया आनंद

मगहर मेला में उमड़ रही भीड़, भा रहा झूला:संतकबीर नगर में श्रद्धालु समाधि पर मत्था टेककर झूले, खरीदारी का लिया आनंद

मगहर में कबीर चौरा परिसर में लगे मेले में मंगलवार को शाम छठवें दिन भी रौनक बनी रही। श्रद्धालु कबीर की समाधि और मजार पर मत्था टेकने के बाद मेले का आनंद ले रहे हैं। महान सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला लगभग एक महीने तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु और बच्चे दोनों शामिल हो रहे हैं। कबीर चौरा परिसर में 28 जनवरी से मगहर महोत्सव का भी आयोजन होना है। मेले की 4 तस्वीरें देखिए… मेले में आए दुकानदार लोगों की भीड़ देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने प्रशासन से अधिक दिन तक दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की है। बस्ती निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वे 30 सालों से मगहर मेले में दुकान लगा रहे हैं और इस साल भी अच्छी भीड़ है। मेले में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनमें ज्वाइंट व्हील, ट्रेन, जिग-जैग, गोलचक्कर और नाव का झूला शामिल हैं। बच्चे इन झूलों का विशेष आनंद ले रहे हैं। बाजार में महिलाएं विभिन्न प्रकार के सामानों और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। नाश्ते और मिठाइयों के स्टॉल पर परिवार एक साथ मेले के व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। महिलाएं घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हैं, जबकि बच्चे झूलों का आनंद ले रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *