दंपति से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, फरार की तलाश:रेलवे रोड के जैन नगर के पास दंपति से लूटपाट कर हो गए थे फरार

दंपति से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, फरार की तलाश:रेलवे रोड के जैन नगर के पास दंपति से लूटपाट कर हो गए थे फरार

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में दंपति से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बदमाश के पास से ढाई लाख रुपया नकद भी बरामद किया है। एक नजर डालते हैं वारदात पर
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर रोहटा रोड निवासी विजय कुमार 15 मार्च को पत्नी सरिता को लेकर ब्रह्मपुरी से वापस घर लौट रहे थे। सरिता पेशे से शिक्षक हैं और उनकी दरोगा भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। दोनों जैसे ही रेलवे रोड इलाके में जैन नगर के निकट पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनसे अंगूठी, चेन व अन्य कीमती सामान लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले
लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शहर के भीतर से लेकर हाईवे तक सीसीटीवी खंगाले और बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। शुरुआती छानबीन में सामने आया था कि बदमाश वारदात करने के बाद शहर से बाहर की तरफ भागे हैं। इसलिए दिल्ली रोड के कैमरे भी खंगाले गए। फिर पहुंचा बदमाश वारदात करने
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश सिटी रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद है और किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसल गई और बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद का निकला बदमाश
पूछताछ में बदमाश की पहचान नौशाद उर्फ बादशाह पुत्र मोबीन निवासी असलतपुर फारुखनगर थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। जबकि फरार साथी की पहचान उसने दानिश पुत्र असगर हुसैन निवासी बुलंदशहर के रूप में कराई। पुलिस अब दानिश की तलाश में जुटी है। उसे जल्द दबोचने का दावा किया जा रहा है। नौशाद पर दर्जनों मामले दर्ज
सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि नौशाद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ के अतिरिक्त गाजियाबाद, मोदीनगर, बागपत, बुलंदशहर समेत कई जनपदों में दर्जनभर मामले दर्ज हैं। उसके साथी के विरूद्ध भी काफी मुकदमे बताए जा रहे हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *