ग्वालियर में दस हजार रुपए लूटकर भागा बदमाश पकड़ाया:एक्टिवा की डिक्की से सैकड़ों एटीएम कार्ड बरामद, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में दस हजार रुपए लूटकर भागा बदमाश पकड़ाया:एक्टिवा की डिक्की से सैकड़ों एटीएम कार्ड बरामद, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में 10 हजार रुपए छीनकर भाग रहे एक बदमाश को पब्लिक ने घेरकर पकड़ लिया। भागते समय बदमाश गिरकर घायल हो गया। उसकी एक्टिवा की डिक्की खोलने पर उसमें एक सैकड़ा से ज्यादा एटीएम कार्ड मिले। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर मुरार थाना पुलिस को सौंप दिया। बदमाश के पास से बरामद एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंक और व्यक्तियों के नाम पर हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतने सारे अलग-अलग लोगों के एटीएम कार्ड का क्या कर रहा था। आशंका है कि यह कोई ठग हो सकता है, जो एटीएम बूथ से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करता है। झपट्टा मारकर रुपए की थैली छीनी शहर के तिकोनिया मुरार निवासी 52 वर्षीय किशन लाल रजक पुत्र बाबूलाल रजक बुधवार शाम को दस हजार रुपए लेकर जा रहे थे। वह अभी आजाद नगर पहुंचे थे कि पीछे से एक एक्टिवा सवार बदमाश आया और झपट्टा मारकर उनकी थैली छीन ले गया। दिनदहाड़े घटना होने पर किशनलाल ने शोर मचाया, जिस पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रैफिक जाम के कारण बदमाश भाग नहीं सका। हड़बड़ाहट में भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। किशनलाल और अन्य लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई की। पकड़े गए की पहचान प्रदीप उर्फ पिंकू शिवहरे, फोर्ट व्यू कॉलोनी, कोटेश्वर मोहल्ला निवासी के रूप में हुई।। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से लूटे गए दस हजार रुपए और काफी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *