अपराधी कट्टा लेकर थाने पहुंचा, बोला-‘सरेंडर करने आया हूं’:पुलिस ने हिरासत में लिया, युवक पहले चंडीगढ़ में रहता था

अपराधी कट्टा लेकर थाने पहुंचा, बोला-‘सरेंडर करने आया हूं’:पुलिस ने हिरासत में लिया, युवक पहले चंडीगढ़ में रहता था

खगड़िया। परबत्ता थाना परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर अचानक थाने पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हथियार देखकर कुछ देर के लिए चौंक गए, लेकिन तुरंत युवक को घेर लिया। युवक ने खुद आगे बढ़कर बताया कि वह आत्मसमर्पण करने आया है। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सियादतपुर अगुवानी पंचायत निवासी दिलीप मंडल के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में रूपेश ने बताया कि उसे महसूस हुआ कि वह गलत रास्ते पर जा रहा था, इसलिए उसने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। रूपेश ने यह भी दावा किया कि उसके कई दुश्मन हैं और उसे जान से मारने के लिए शूटर लगाए गए हैं। हालांकि, उसने किसी का नाम स्पष्ट नहीं किया। उसके इस बयान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी की पुष्टि नहीं की स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक पहले चंडीगढ़ में रहता था और कुछ महीने पहले किसी आपराधिक घटना में शामिल होने के बाद भागकर अपने गांव आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर मौजूद एसआई तनवीर खान ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि रूपेश से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। खगड़िया। परबत्ता थाना परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर अचानक थाने पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हथियार देखकर कुछ देर के लिए चौंक गए, लेकिन तुरंत युवक को घेर लिया। युवक ने खुद आगे बढ़कर बताया कि वह आत्मसमर्पण करने आया है। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सियादतपुर अगुवानी पंचायत निवासी दिलीप मंडल के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में रूपेश ने बताया कि उसे महसूस हुआ कि वह गलत रास्ते पर जा रहा था, इसलिए उसने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। रूपेश ने यह भी दावा किया कि उसके कई दुश्मन हैं और उसे जान से मारने के लिए शूटर लगाए गए हैं। हालांकि, उसने किसी का नाम स्पष्ट नहीं किया। उसके इस बयान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी की पुष्टि नहीं की स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक पहले चंडीगढ़ में रहता था और कुछ महीने पहले किसी आपराधिक घटना में शामिल होने के बाद भागकर अपने गांव आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर मौजूद एसआई तनवीर खान ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि रूपेश से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *