गयाजी में कानून से लंबे समय से आंख-मिचौली खेल रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वकील मांझी और उसके साथी विक्की मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी एक सनसनीखेज हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। डेल्हा थाना और तकनीकी शाखा की मदद से पारंपरिक और तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही थीं। 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी वकील मांझी, कई मामलों में फरार चल रहा था वह जहानाबाद में मौजूद था। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने जहानाबाद में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वकील मांझी, निवासी अंदर बैरागी भुईटोली, थाना डेल्हा, जिला गया बताया। वकील मांझी की निशानदेही पर उसके साथी विक्की मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर 3 अगस्त 2025 को डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का गंभीर आरोप है। इस मामले में वादिनी के फर्द बयान के अनुसार, नवनिर्मित मकान के पास गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। डेल्हा थाना कांड संख्या 170/25 में दोनों की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि वकील मांझी और विक्की मांझी का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों पर डेल्हा थाना सहित अन्य थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार के हर तरह के हथकंडे अपनाते थे। इनके खौफ से कई लोगों ने दूसरी जगह शरण ले रखी थी। लेकिन इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद वे वापस अपने क्षेत्र में आ रहे हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। गयाजी में कानून से लंबे समय से आंख-मिचौली खेल रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वकील मांझी और उसके साथी विक्की मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी एक सनसनीखेज हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। डेल्हा थाना और तकनीकी शाखा की मदद से पारंपरिक और तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही थीं। 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी वकील मांझी, कई मामलों में फरार चल रहा था वह जहानाबाद में मौजूद था। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने जहानाबाद में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वकील मांझी, निवासी अंदर बैरागी भुईटोली, थाना डेल्हा, जिला गया बताया। वकील मांझी की निशानदेही पर उसके साथी विक्की मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर 3 अगस्त 2025 को डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का गंभीर आरोप है। इस मामले में वादिनी के फर्द बयान के अनुसार, नवनिर्मित मकान के पास गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। डेल्हा थाना कांड संख्या 170/25 में दोनों की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि वकील मांझी और विक्की मांझी का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों पर डेल्हा थाना सहित अन्य थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार के हर तरह के हथकंडे अपनाते थे। इनके खौफ से कई लोगों ने दूसरी जगह शरण ले रखी थी। लेकिन इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद वे वापस अपने क्षेत्र में आ रहे हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


