दंपती जा रहे थे बासुकीनाथ, हादसे में पति की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी

दंपती जा रहे थे बासुकीनाथ, हादसे में पति की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी

जामताड़ा जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी जख्मी है। दंपती बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल पंचायत के शिमला गांव निवासी 33 वर्षीय प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे, तभी गाजा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को देवघर जिले के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से मृतक प्रदीप मंडल के परिवार में शोक का माहौल है। प्रदीप मंडल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 12 वर्ष और 6 वर्ष के दो बेटे तथा 9 वर्ष की एक बेटी शामिल हैं। परिजनों ने बच्चों के भविष्य के लिए मुआवजे और घायल पत्नी के बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की है। जामताड़ा जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजा मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी जख्मी है। दंपती बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल पंचायत के शिमला गांव निवासी 33 वर्षीय प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे, तभी गाजा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को देवघर जिले के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से मृतक प्रदीप मंडल के परिवार में शोक का माहौल है। प्रदीप मंडल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 12 वर्ष और 6 वर्ष के दो बेटे तथा 9 वर्ष की एक बेटी शामिल हैं। परिजनों ने बच्चों के भविष्य के लिए मुआवजे और घायल पत्नी के बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *