Nadiya Ke Paar Film Actor Inder Thakur: इंदर ठाकुर का नाम हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के उन चुनिंदा स्टार्स में से है, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और वो न केवल एक टैलेंटेड एक्टर थे, बल्कि एक फेमस फैशन डिजाइनर और मॉडल भी थे। बता दें, इंदर ठाकुर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में डिजाइनिंग में भी अपना नाम बनाया। बता दें, उनका परिवार पहले से फिल्मी पृष्ठभूमि वाला था और उनके पिता हीरालाल ठाकुर भी एक जाने-माने एक्ट्रर थे।
विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार 329 लोगों की जान चली गई
एक्टर इंदर ठाकुर की पहचान सबसे ज्यादा 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ से हुई, जिसमें उन्होंने सचिन पिलगांवकर के बड़े भाई का किरदार निभाया था और उनकी इस भूमिका को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही, वो एक सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर थे और 1985 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर का ऑवार्ड भी मिला।
इतना ही नहीं, उनकी चमकती हुई जिंदगी अचानक ही खत्म हो गई। 23 जून 1985 को इंदर ठाकुर, उनकी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट 182 पर सवार थे और ये फ्लाइट टोरंटो से लंदन होकर भारत जा रही थी। बता दें, दुर्भाग्यवश, इस विमान में आयरलैंड के समुद्र के पास आतंकवादी हमला हुआ। विमान में लगे बम के धमाके से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 329 लोगों की जान चली गई। दरअसल, ये हमला कनाडा के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवादी और खौफनाक हमला माना जाता है, क्योंकि इसमें बहुत जिंदगियां बर्बाद हुई।

फिल्म जगत और फैशन की दुनिया दोनों को एक गहरा झटका दिया
बता दें, इस हादसे में इंदर ठाकुर का परिवार भी पूरी तरह खत्म हो गया और उनके शव कभी वापस नहीं लौट सके। उनकी मौत ने फिल्म जगत और फैशन की दुनिया दोनों को एक गहरा झटका दिया और आज भी उनकी यादें उनकी फिल्मों और फैशन के क्षेत्र में उनके योगदान के माध्यम से जिंदा हैं अपनी कला और व्यक्तित्व के द्वारा हमेशा दिलों में अमर रह गए।

अगर इंदर ठाकुर की फिल्मी करियर की बात करें तो, काफी छोटा लेकिन दर्शकों के लिए यादगार रहा। बता दें, उन्होंने Nadiya Ke Paar में लीड एक्टर के रूप में काम किया, जो बड़ी हिट साबित हुई और आज भी क्लासिक मानी जाती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस साधना सिंह भी नजर आई थीं और फिर उन्होंने Hum Hain Lajawab में भी काम किया, लेकिन ये फिल्म उतनी सफल नहीं रही।


