पटना में मीठापुर मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेज:पीयर गार्डर लगाए गए, सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा

पटना में मीठापुर मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेज:पीयर गार्डर लगाए गए, सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा

पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। भूतनाथ से लेकर मलाही पकड़ी तक ट्रायल रन किया जा चुका है। अब बस कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी और फायर का सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। दूसरी ओर खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो का परिचालन एलिवेटेड ट्रैक पर किया जाएगा। इसे लेकर मीठापुर के पास काम में तेजी लाई गई है। मीठापुर मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर पीयर के गार्डर लगाए जा रहे हैं। सभी गार्डर को जोड़कर एक लगातार डेक तैयार किया जा रहा है। सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बना रहे मीठापुर के पास ढांचा पहले ही बनकर तैयार हो गया था। अब सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। फिर मेट्रो ट्रैक, स्लीपर और बिजली की लाइन लगाई जाएगी। साथ ही सिग्नल सिस्टम और सुरक्षा बैरियर लगाए जाएंगे। इस रूट पर कई जगहों पर तीखे मोड़ बनाए गए हैं। इस तरह के काम इंजीनियरिंग के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं। इसके बनने के बाद इस रूट पर खेमनीचक से सीधे जगनपुरा, रामकृष्णा नगर और मीठापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचने और वहां से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। मीठापुर के बाद मेट्रो रूट अंडरग्राउंड हो जाएगा मीठापुर मेट्रो स्टेशन पटना के न्यू एजुकेशन हब के लिए लाइफलाइन साबित होगा। इस इलाके में निफ्ट, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी सहित करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा कॉलेज हैं। मीठापुर मेट्रो स्टेशन के पास यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र, बैंक, एटीएम और अन्य नागरिक सेवाएं विकसित की जाएगी। मीठापुर के बाद मेट्रो रूट अंडरग्राउंड हो जाएगा, जहां से पटना जंक्शन के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। जल्द यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम शुरू होगा रेलवे से NOC मिलने के बाद राजेंद्रनगर टर्मिनल के नीचे से टनल बन रही है। यह टनल मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर होते मलाही पकड़ी तक जाएगा। मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक 6 किमी टनल का निर्माण अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच एक किमी टनल की खुदाई शेष बची है। आकाशवाणी स्टेशन से आगे टनल निर्माण जारी है। दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण जारी है। वहीं, पाटलिपुत्र स्टेशन से पटना जंक्शन तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम शुरू होगा। पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। भूतनाथ से लेकर मलाही पकड़ी तक ट्रायल रन किया जा चुका है। अब बस कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी और फायर का सर्टिफिकेट मिलना बाकी है। दूसरी ओर खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो का परिचालन एलिवेटेड ट्रैक पर किया जाएगा। इसे लेकर मीठापुर के पास काम में तेजी लाई गई है। मीठापुर मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर पीयर के गार्डर लगाए जा रहे हैं। सभी गार्डर को जोड़कर एक लगातार डेक तैयार किया जा रहा है। सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बना रहे मीठापुर के पास ढांचा पहले ही बनकर तैयार हो गया था। अब सेगमेंटल तरीके से जोड़कर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। फिर मेट्रो ट्रैक, स्लीपर और बिजली की लाइन लगाई जाएगी। साथ ही सिग्नल सिस्टम और सुरक्षा बैरियर लगाए जाएंगे। इस रूट पर कई जगहों पर तीखे मोड़ बनाए गए हैं। इस तरह के काम इंजीनियरिंग के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं। इसके बनने के बाद इस रूट पर खेमनीचक से सीधे जगनपुरा, रामकृष्णा नगर और मीठापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचने और वहां से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। मीठापुर के बाद मेट्रो रूट अंडरग्राउंड हो जाएगा मीठापुर मेट्रो स्टेशन पटना के न्यू एजुकेशन हब के लिए लाइफलाइन साबित होगा। इस इलाके में निफ्ट, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी सहित करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा कॉलेज हैं। मीठापुर मेट्रो स्टेशन के पास यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र, बैंक, एटीएम और अन्य नागरिक सेवाएं विकसित की जाएगी। मीठापुर के बाद मेट्रो रूट अंडरग्राउंड हो जाएगा, जहां से पटना जंक्शन के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। जल्द यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम शुरू होगा रेलवे से NOC मिलने के बाद राजेंद्रनगर टर्मिनल के नीचे से टनल बन रही है। यह टनल मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर होते मलाही पकड़ी तक जाएगा। मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक 6 किमी टनल का निर्माण अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच एक किमी टनल की खुदाई शेष बची है। आकाशवाणी स्टेशन से आगे टनल निर्माण जारी है। दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण जारी है। वहीं, पाटलिपुत्र स्टेशन से पटना जंक्शन तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम शुरू होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *