महाशिवरात्रि के अवसर पर अरवल में जय महादेव गरीब सेवा कमेटी ने सैकड़ों गरीब, विकलांग और असहाय लोगों के बीच अनाज और कपड़े वितरित की। यह वितरण अरवल खंगाह रोड स्थित बिरजा प्रसाद यादव के मकान में किया गया। कमेटी द्वारा इन लोगों को अनाज और अंग वस्त्र प्रदान किए गए। संस्था का उद्देश्य विशेष रूप से गरीब तबके के लोगों को सहायता पहुंचाना है। कमेटी के अध्यक्ष बुंदेल प्रसाद ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को सेवा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था आसपास के इलाकों से विकलांग, असहाय, वृद्ध और गरीब लोगों की पहचान कर उन्हें हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन अंग वस्त्र और खाने-पीने की सामग्री वितरित करती है। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, गिरजा पासवान, बैजू सिंह, भागवत सिंह, बिरजा पासवान और संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर अरवल में जय महादेव गरीब सेवा कमेटी ने सैकड़ों गरीब, विकलांग और असहाय लोगों के बीच अनाज और कपड़े वितरित की। यह वितरण अरवल खंगाह रोड स्थित बिरजा प्रसाद यादव के मकान में किया गया। कमेटी द्वारा इन लोगों को अनाज और अंग वस्त्र प्रदान किए गए। संस्था का उद्देश्य विशेष रूप से गरीब तबके के लोगों को सहायता पहुंचाना है। कमेटी के अध्यक्ष बुंदेल प्रसाद ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को सेवा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था आसपास के इलाकों से विकलांग, असहाय, वृद्ध और गरीब लोगों की पहचान कर उन्हें हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन अंग वस्त्र और खाने-पीने की सामग्री वितरित करती है। इस अवसर पर कमेटी के कोषाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, गिरजा पासवान, बैजू सिंह, भागवत सिंह, बिरजा पासवान और संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


