लखनऊ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उत्सव:अक्षय वर मल पार्क में दिखा देशभक्ति का रंग

लखनऊ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उत्सव:अक्षय वर मल पार्क में दिखा देशभक्ति का रंग

राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अक्षय वर मल पार्क, निशातगंज में अक्षय समिति एवं बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग में आयोजन किया गया। पार्क में चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से हुई। इस वर्ष ध्वजारोहण का बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने किया । जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के दौरान हर चेहरा गर्व और सम्मान से दमकता नजर आया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ध्वजारोहण के बाद खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रमों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही। इसमें प्रणय सिन्हा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रूप धारण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच से उनका प्रसिद्ध नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ सुनकर दर्शक भावविभोर हो उठे। राष्ट्रभक्ति और मानवता का संदेश दिया सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। रामकृष्ण मिशन से पधारे स्वामी मुक्तिनाथानंद के प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को सेवा, राष्ट्रभक्ति और मानवता का संदेश दिया। इसके बाद पं. अभिजीत रॉय चौधरी द्वारा सरोद व राजीब द्वारा तबले की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय समूहों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम स्थल पर लगे खानपान, कला और हस्तशिल्प के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। दिनभर चली विविध गतिविधियों और भारी जनसहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तिरंगा उत्सव देशभक्ति, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *