मावठ की फुहारों से लौटी ठिठुरन:रबी की फसलों के लिए बरसे ‘अमृत’ से खिले किसानों के चेहरे, झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ का असर

मावठ की फुहारों से लौटी ठिठुरन:रबी की फसलों के लिए बरसे ‘अमृत’ से खिले किसानों के चेहरे, झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ का असर

शेखावाटी अंचल सहित झुंझुनूं जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान के बीच सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले के विभिन्न हिस्सों में अच्छी मावठ दर्ज की गई है। इस बारिश ने न केवल पारे को नीचे गिराया है, बल्कि खेती-किसानी के लिए भी यह किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। मंडावा, चिड़ावा और बिसाऊ में झमाझम, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी जिले में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, जिसके बाद मंडावा, चिड़ावा और बिसाऊ सहित आसपास के इलाकों में 7 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ से भी हल्की से मध्यम बारिश के समाचार मिले हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। फसलों के लिए ‘गोल्डन ड्रॉप्स’
कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार यह मावठ रबी की फसलों के लिए ‘अमृत’ के समान है। गेहूं और सरसों की फसलों के लिए यह बरसात काफी कारगर है। बारिश से इन फसलों को प्राकृतिक नमी मिली है, जिससे उनकी ग्रोथ में तेजी आएगी। मावठ के कारण किसानों को अब एक सिंचाई कम करनी पड़ेगी, जिससे सिंचाई के खर्च और समय की बचत होगी।
27 डिग्री से लुढ़क कर नीचे आया पारा पिछले एक सप्ताह से दिन के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही थी। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था, जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि, ताजा बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’ मौसम केंद्र जयपुर ने झुंझुनूं और आसपास के शेखावाटी क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आगामी दो दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *