कुत्ते के काटने से घायल बच्चे के चेहरे पर 14 और पैर में तीन टांके आए, एक घंटे चला ऑपरेशन

कुत्ते के काटने से घायल बच्चे के चेहरे पर 14 और पैर में तीन टांके आए, एक घंटे चला ऑपरेशन

एक्सपर्ट -डॉ.जितेंद्र ग्रोवर, वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल करियावटी गांव में रहने वाले आकाश कुशवाह साढ़े तीन साल के बच्चे प्रवीण पर आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बच्चे के चेहरे पर काफी बड़ा घाव था। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक सर्जन की टीम ने मंगलवार को बच्चे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बच्चे का चेहरा खराब न हो और चेहरे की नसों को नुकसान न पहुंचे। बच्चे के चेहरे पर 14 और पैर में 3 टांके आए हैं। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चे को 3 से 4 दिन में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्रवीण बीते रोज वार्ड में भर्ती हुआ जहां मैंने (डॉ.जितेंद्र ग्रोवर) उसे देखा। बच्चे के घाव से खून साफ करने के बाद उसे एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। मेरे साथ ऑपरेशन में डॉ. अन्नू, डॉ. चित्रांगद और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन थे। ऑपरेशन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा कि बच्चे की चेहरे की किसी नस को नुकसान न पहुंचे। जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के निर्देश पर एचओडी डॉ. दिलीप गर्ग ने मरीज के ऑपरेशन नि:शुल्क कराया है। डॉग बाइट के दो दिन में आए 799 मरीज
मंगलवार को शहर के प्रमुख 3 अस्पतालों में डॉग बाइट के 390 मरीज इलाज के लिए आए। इनमें सबसे ज्यादा 150 मरीज जिला अस्पताल मुरार में आए। इसके बाद 133 मरीज न्यू जेएएच के पीएसएम विभाग में और 107 मरीज सिविल अस्पताल हजीरा में इलाज के लिए आए। इन मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें से किसी मरीज को पहला तो किसी को दूसरा या तीसरा इंजेक्शन लगाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *