डायन बताकर पीटने का मामला, DM के जनता दरबार पहुंचा:मुंगेर में महिला के शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जांच के आदेश

डायन बताकर पीटने का मामला, DM के जनता दरबार पहुंचा:मुंगेर में महिला के शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जांच के आदेश

मुंगेर जिले में डायन प्रथा के नाम पर एक महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला ने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। मामला 5 महिना पुराना है। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के सोमारी मालाकार, सुरेश मालाकार, पप्पू मालाकार और रंजीत मालाकार सहित अन्य लोगों ने उस पर झूठा डायन होने का आरोप लगाया। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा, बाल खींचे और अपमानित किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके घर का सामान लूट लिया और खेत में तैयार फसल भी जबरन काट कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी पीड़िता और उसके पति ने बताया कि इस घटना के बाद स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, उनकी शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग सहित कई अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने पर वे अंततः जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत बरियारपुर थाना को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कुल 33 फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुल 33 फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने सभी आवेदनों को ध्यान से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, भुगतान लंबित रहने और अतिक्रमण से जुड़े मामले भी सामने आए। हवेली खड़गपुर के घोड़ाखुर निवासी बन्नू हेम्ब्रम ने आवासीय जमीन से बेदखली की शिकायत की, जबकि मय निवासी पप्पू पासवान ने पुश्तैनी जमीन को बिना सहमति बेचे जाने का आरोप लगाया। सीताकुंड डीह निवासी संगम कुमार ने अपनी पत्नी को पुलिस कार्रवाई से वापस बुलाने की मांग रखी। मुंगेर जिले में डायन प्रथा के नाम पर एक महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला ने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। मामला 5 महिना पुराना है। महिला ने आरोप लगाया कि गांव के सोमारी मालाकार, सुरेश मालाकार, पप्पू मालाकार और रंजीत मालाकार सहित अन्य लोगों ने उस पर झूठा डायन होने का आरोप लगाया। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा, बाल खींचे और अपमानित किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके घर का सामान लूट लिया और खेत में तैयार फसल भी जबरन काट कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी पीड़िता और उसके पति ने बताया कि इस घटना के बाद स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, उनकी शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग सहित कई अधिकारियों के पास गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने पर वे अंततः जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत बरियारपुर थाना को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी कुल 33 फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुल 33 फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने सभी आवेदनों को ध्यान से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, भुगतान लंबित रहने और अतिक्रमण से जुड़े मामले भी सामने आए। हवेली खड़गपुर के घोड़ाखुर निवासी बन्नू हेम्ब्रम ने आवासीय जमीन से बेदखली की शिकायत की, जबकि मय निवासी पप्पू पासवान ने पुश्तैनी जमीन को बिना सहमति बेचे जाने का आरोप लगाया। सीताकुंड डीह निवासी संगम कुमार ने अपनी पत्नी को पुलिस कार्रवाई से वापस बुलाने की मांग रखी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *