अनियंत्रित होकर कार मंदिर परिसर में चढ़ी

अनियंत्रित होकर कार मंदिर परिसर में चढ़ी

घाटशिला | घाटशिला के दामपाड़ा के खरसती गांव में खराब चापकल को दुरुस्त कराया गया। ग्रामीणों द्वारा चापाकल खराब रहने से हो रही परेशानी से घाट शिला विधायक सोमेश सोरेन को अवगत किया गया था। विधायक के निर्देश पर गाँव के झामुमो नेता रायसेन सोरेन और अन्य लोगो द्वारा चापाकल को दुरुस्त कराया गया। जादूगोड़ा | नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग खोजो अभियान के तहत पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल तीन दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाएगें। विभिन्न कारणों से दिव्यांग प्रमाण पत्र जिनका नहीं बन पाया उसमें गोड़ाडीह गांव के दीप पात्र (गूंगा), नंदिनी कर्मकार (लंगड़ी) तथा पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित गांव दिगरसाई के सलील हो(दोनों आंखों से अंधे) शामिल हैं। इनमें से दीप पात्र का ना तो जन्म प्रमाण पत्र है और ना ही आधार कार्ड है। सलील हो के भी जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड कुछ भी नहीं है। बच्चों का तो दुर्भाग्य ऐसा है की इनकी माता भाग गई हैं, पिता भी दूसरी शादी कर इन्हें छोड़ कर दूसरे जगह में चले गए है जबकि इनके दादाजी स्वप्न हो के द्वारा अपनी दैनिक मजदूरी के सहारे इन्हें लालन पालन की जा रही है। मौके पर पूर्व पार्षद के साथ समाजसेवी अमित पात्र, बृहस्पति दास, िकर्ती दास आदि उपस्थित थे। खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला थाना अंतर्गत दुजीपुर के भुइयां पाड़ा इलाके एक मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर बांस का बाड़ तोड़ते हुये सड़क के किनारे एक व्यक्ति के मकान के सामने हरि मंदिर परिसर में चढ़ गयी। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। मारुति वैन दुजीपुर से बेलार्ड की ओर जा रही थी। गति अवस्था में वैन अचानक अनियंत्रित होकर बांस की बाड़ तोड़ते हुए सड़क किनारे एक गृहस्वामी के हरि मंदिर के परिसर में चढ़ गया। हादसे में कार का चालक बाल-बाल बचा। घटना के बाद इलाके के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिंगला थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार को जब्त किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई है। घाटशिला | घाटशिला के दामपाड़ा के खरसती गांव में खराब चापकल को दुरुस्त कराया गया। ग्रामीणों द्वारा चापाकल खराब रहने से हो रही परेशानी से घाट शिला विधायक सोमेश सोरेन को अवगत किया गया था। विधायक के निर्देश पर गाँव के झामुमो नेता रायसेन सोरेन और अन्य लोगो द्वारा चापाकल को दुरुस्त कराया गया। जादूगोड़ा | नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग खोजो अभियान के तहत पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल तीन दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाएगें। विभिन्न कारणों से दिव्यांग प्रमाण पत्र जिनका नहीं बन पाया उसमें गोड़ाडीह गांव के दीप पात्र (गूंगा), नंदिनी कर्मकार (लंगड़ी) तथा पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित गांव दिगरसाई के सलील हो(दोनों आंखों से अंधे) शामिल हैं। इनमें से दीप पात्र का ना तो जन्म प्रमाण पत्र है और ना ही आधार कार्ड है। सलील हो के भी जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड कुछ भी नहीं है। बच्चों का तो दुर्भाग्य ऐसा है की इनकी माता भाग गई हैं, पिता भी दूसरी शादी कर इन्हें छोड़ कर दूसरे जगह में चले गए है जबकि इनके दादाजी स्वप्न हो के द्वारा अपनी दैनिक मजदूरी के सहारे इन्हें लालन पालन की जा रही है। मौके पर पूर्व पार्षद के साथ समाजसेवी अमित पात्र, बृहस्पति दास, िकर्ती दास आदि उपस्थित थे। खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला थाना अंतर्गत दुजीपुर के भुइयां पाड़ा इलाके एक मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर बांस का बाड़ तोड़ते हुये सड़क के किनारे एक व्यक्ति के मकान के सामने हरि मंदिर परिसर में चढ़ गयी। जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। मारुति वैन दुजीपुर से बेलार्ड की ओर जा रही थी। गति अवस्था में वैन अचानक अनियंत्रित होकर बांस की बाड़ तोड़ते हुए सड़क किनारे एक गृहस्वामी के हरि मंदिर के परिसर में चढ़ गया। हादसे में कार का चालक बाल-बाल बचा। घटना के बाद इलाके के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिंगला थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार को जब्त किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *