देवीपाटन मेले से लौट रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराई तीन की मौत, तीन घायल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

देवीपाटन मेले से लौट रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराई तीन की मौत, तीन घायल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बलरामपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार पुल से टकरा गई। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक देवी पाटन मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में रविवार को भोर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, पचपेड़वा कस्बे के पुरानी बाजार इलाके के रहने वाले कुछ युवक शनिवार रात देवी पाटन मेला देखने गए थे। मेला घूमकर सभी दोस्त कार से वापस अपने घर लौट रहे थे।
सुबह के समय जब उनकी कार तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुषोत्तम गांव के पास पहुंची। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो कि घटनास्थल पर एक की इलाज के दौरान हुई मौत, तीन घायलों का चल रहा इलाज

इस हादसे में आदिल (21) और अफरोज (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हाशमी, गोलू, जुबेर और एक अन्य युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हाशमी की हालत बेहद गंभीर देखते हुए उसे बहराइच रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित परिजनों से मिले विधायक, सरकार से 10 लाख आर्थिक सहायता की मांग

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक राकेश यादव भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। क्योंकि सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *