सिरसा के युवक से शादी करने वाली दुल्हन निकली लुटेरी:हिसार में महिला दलाल रखती है 4-5 लड़कियां, कुंवारे लड़कों को फंसाकर फुर्र

सिरसा के युवक से शादी करने वाली दुल्हन निकली लुटेरी:हिसार में महिला दलाल रखती है 4-5 लड़कियां, कुंवारे लड़कों को फंसाकर फुर्र

सिरसा जिले के एक युवक से शादी करने वाली लड़की असल में लुटेरी दुल्हन निकली। युवती सगाई के बाद ससुराल में आकर रहने लगी और घर का माहौल परख लिया। जब करवा चौथ का व्रत आना था, तो उससे दो से तीन दिन पहले ही अपनी फ्रेंड के साथ उसके बीमार माता-पिता से मिलने की बात कहकर रफूचक्कर हो गई। घर से जाते समय जेवरात व नकदी साथ ले गई। दो से तीन दिन तक घर वापस न आने पर ससुरालवालों ने युवती को फोन संपर्क किया, तो अलग-अलग बहाने बनाए। अगले दिन वह महिला के पास हिसार जा पहुंचा, तो उससे युवती के बारे में पूछा। महिला ने कहा-वो बाहर गई हुई है और कुछ नहीं बताया। इसके बाद युवक ने बिचौलिए को फोन मिलाया, तो उसका जवाब भी कुछ ठीक नहीं मिला। तब युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया। 26-28 साल की उम्र तक की लड़कियां शामिल जानकारी के अनुसार, युवक बिजली निगम पंजवाना में बतौर कांट्रेक्ट पर ड्राइवर है और काफी समय से शादी न होने पर वह झांसे में आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह गिरोह के रूप में काम कर रहा है और कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर ठगी करने का काम करते हैं। महिला दलाल हिसार में अपने मकान पर चार से पांच लड़कियां रखती है, जिनमें 18-19 साल से लेकर 26-28 साल की उम्र तक की शामिल है। हर किसी को अनाथ बताकर अपने पास रखने की बात कहती। अनाथ बताकर करवा दी सगाई उसके साथ भी ऐसा ही हुआ। लड़की शिवानी अनाथ बताकर पहले सगाई करा दी। फिर ये कहा कि यह किराए पर रहती है और इसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। इसे अपने साथ घर ले जाओ, मुहूर्त देखकर कोर्ट मैरिज करवा देंगे। वह उसे घर ले आए और नई दुल्हन सोचकर उसका पालन-पोषण, जेवर व नकदी दी, वो सब लेकर चली गई। उसे ड्यूटी से छुट्‌टी नहीं मिली, तो खुद चली गई शिकायतकर्ता युवक ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि युवती उनके घर पर कुछ दिन रही और उसकी मां के पास रहती थी। दिन में कभी-कभार सामान्य बात होती थी। सगाई के समय युवती ने बताया था कि वह सैनी समाज से हैं और बाद में घर आने पर कहा-वह शर्मा है, उसके पिता पंडिताई करते थे। बाद में पता चला कि ये लड़कियां घर का माहौल देखकर जाति बदल लेती है। यह आरोप खैरेकां के संजय, गोबिंद, हिसार से 12 क्वार्टर की शिवानी व रेणू चौधरी पर लगे हैं। इन पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले भी पकड़ा जा चुका डबवाली में गिरोह वहीं, इससे पहले भी सिरसा के डबवाली में पहले भी पिछले साल फर्जी शादी कराने का गिरोह पकड़ा गया था। डबवाली के एक युवक की लड़की से शादी करवाने के नाम पर डेढ़ से दो लाख रुपए ठग लिए थे। उसी वक्त पुलिस जा पहुंची और गिरोह का सरगना व महिला दलाल को काबू कर लिया गया था। शादी के बाद दुल्हनें घर से जेवर व नकदी लेकर फरार हो जाती थी। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में शहर के भादरा बाजार के युवक ने बताया कि सुनील बिश्नोई उसी के साथ ड्राइवर है। सितंबर 2025 में सुनील बिश्नोई ने उसकी शादी करवाने बारे में बात की। इस पर सुनील ने संजय व गोबिंद से संपर्क किया। दो-तीन दिनों बाद संजय व गोबिंद ने सुनील को संपर्क कर कहा-एक लड़की का रिश्ता करवाने की एवज में उनके द्वारा डेढ़ लाख रुपए लगेंगे और लड़की व परिवार की जिम्मेवारी उनकी होगी। उसने हां भर दी। इसके बाद गोबिंद व संजय ने उसे हिसार के पड़ाव चौक स्थित मकान में उक्त शिवानी शर्मा से मिलवाया और शादी के लिए हां की। उस दौरान उससे फीस मांगी। तीन अक्टूबर को उक्त संजय व गोबिंद ने उसकी हिसार में शिवानी शर्मा से सगाई करवा दी। उक्त संजय व गोबिंद के मांगने पर उसने उनको डेढ़ लाख रुपए दे दिए। युवक के घरवालों ने सगाई में दुल्हन को आधे तोले सोने के कानों की झुमकी, गले की चांदी की चेन, एक अंगूठी, पुटकी, पाजेब व 28-30 हजार रुपए नकद दिए थे। युवती को सहेली बताकर परिचय कराया सगाई के बाद घर आकर रहने लगी। 8 अक्टूबर को शिवानी ने घर पर रेणू चौधरी को अपनी सहेली बताते हुए परिचय करवाया। उसने कहा, वह रेणू के माता-पिता से मिलने जा रही है और 3-4 दिन बाद वापस आ जाएगी। उस वक्त शिवानी अपने साथ उसके परिवार द्वारा दिए गए जेवरात व नकदी भी ले गई। तीन-चार दिन बाद शिवानी से संपर्क किया, तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर वह शिवानी के हिसार स्थित पूर्व मकान पर गया, तो वहां शिवानी नहीं मिली। उसे शक हुआ, तो गोबिंद व संजय को संपर्क किया, तो कहा, हमने आपकी सगाई करवा दी और अपनी फीस ले ली। अब हमारी जिम्मेदारी नहीं है। इस पर उसने संजय के बारे में पड़ताल की, तो पता चला कि संजय आदि ने गिरोह बना रखा है, जोकि भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर बेवकूफ बनाकर धोखाधड़ी से पैसे हड़प लेते हैं। पिछले कुछ दिनों से संजय व गोबिंद सुनील बिश्नोई के माध्यम से राजीनामा के लिए षडयंत्र के तहत संपर्क कर पंचायती समझौता का दबाव बना रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *