झांसी में शादी करके दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:सामूहिक सम्मेलन में हुआ था विवाह, पति बोला- अब साथ नहीं रहेंगे, फ्री कर दें

झांसी में शादी करके दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:सामूहिक सम्मेलन में हुआ था विवाह, पति बोला- अब साथ नहीं रहेंगे, फ्री कर दें

झांसी में शादी करने के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गए। 19 फरवरी को दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। फिर वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिशेप्शन करेंगे। तब दुल्हन की धूमधाम से विदाई होगी। मगर, दुल्हन कुछ और ही प्लान कर रही थी। जैसे ही उसके खाते में सरकारी योजना के 60 हजार रुपए आए वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। पीड़ित दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दुल्हन को फोन लगाया तो बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी। अब शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा भटक रहा है। उसका कहना है कि अब उसके साथ नहीं रहूंगा। मैं भी फ्री होना चाहता हूं। यदि वो लौटकर आ भी जाती है तो साथ रहेंगे, क्योंकि उसका कोई भरोसा नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *