सहरसा सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान शुक्रवार को हो गई। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजू कुमार की 36 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका का एक मकान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के पास भी है। प्रियंका का मायका सहरसा नगर निगम के बटराहा वार्ड नंबर 37 में है। वह दो बहनों में सबसे बड़ी थीं और उनकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। प्रियंका के दो बेटे हैं, जिनमें से एक 10वीं कक्षा में और दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पति मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बिस्कुट फैक्ट्री में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। प्रियंका की मां संगीता देवी ने बताया कि बुधवार रात को उनकी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान प्रियंका ने किसी बीमारी या डॉक्टर के पास जाने का कोई जिक्र नहीं किया था। मृतका के ससुर शिव पूजन राय ने बताया कि उनके दो पोते और प्रियंका सहरसा स्थित मकान में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी गांव में रहती हैं। लावारिस शव की तस्वीर देखकर अस्पताल पहुंचे शिव पूजन राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर सदर अस्पताल में गुरुवार को मिली एक अज्ञात महिला के लावारिस शव की तस्वीर देखने के बाद वे अस्पताल पहुंचे। तस्वीर देखकर उन्होंने शव की शिनाख्त प्रियंका के रूप में की। उनके बड़े पोते सत्यम ने बताया कि प्रियंका सुबह 8 बजे गैस का केवाईसी कराने के लिए घर से निकली थीं। सुबह 10:30 बजे उन्होंने बेटे को फोन कर बताया कि वह जल्द ही घर लौट आएंगी। इस दौरान बेटे से खाना पीना खाया कि नहीं खाया यह भी हाल समाचार जाना और कहीं कुछ देर में वह लौट आएगी। इसके बाद बेटे स्कूल चले गए थे। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की वापस लौट के बाद घर में माँ को नहीं पाया।हालांकि, देर रात तक वह नहीं लौटीं। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। सत्यम ने बताया कि उन्हें भी अपनी मां की मौत का कारण नहीं पता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक प्रियंका को अस्पताल लाते हुए देखे गए हैं। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। सहरसा सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान शुक्रवार को हो गई। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजू कुमार की 36 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रियंका का एक मकान सहरसा नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के पास भी है। प्रियंका का मायका सहरसा नगर निगम के बटराहा वार्ड नंबर 37 में है। वह दो बहनों में सबसे बड़ी थीं और उनकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। प्रियंका के दो बेटे हैं, जिनमें से एक 10वीं कक्षा में और दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पति मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बिस्कुट फैक्ट्री में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। प्रियंका की मां संगीता देवी ने बताया कि बुधवार रात को उनकी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान प्रियंका ने किसी बीमारी या डॉक्टर के पास जाने का कोई जिक्र नहीं किया था। मृतका के ससुर शिव पूजन राय ने बताया कि उनके दो पोते और प्रियंका सहरसा स्थित मकान में रहते थे, जबकि उनकी पत्नी गांव में रहती हैं। लावारिस शव की तस्वीर देखकर अस्पताल पहुंचे शिव पूजन राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर सदर अस्पताल में गुरुवार को मिली एक अज्ञात महिला के लावारिस शव की तस्वीर देखने के बाद वे अस्पताल पहुंचे। तस्वीर देखकर उन्होंने शव की शिनाख्त प्रियंका के रूप में की। उनके बड़े पोते सत्यम ने बताया कि प्रियंका सुबह 8 बजे गैस का केवाईसी कराने के लिए घर से निकली थीं। सुबह 10:30 बजे उन्होंने बेटे को फोन कर बताया कि वह जल्द ही घर लौट आएंगी। इस दौरान बेटे से खाना पीना खाया कि नहीं खाया यह भी हाल समाचार जाना और कहीं कुछ देर में वह लौट आएगी। इसके बाद बेटे स्कूल चले गए थे। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की वापस लौट के बाद घर में माँ को नहीं पाया।हालांकि, देर रात तक वह नहीं लौटीं। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। सत्यम ने बताया कि उन्हें भी अपनी मां की मौत का कारण नहीं पता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक प्रियंका को अस्पताल लाते हुए देखे गए हैं। पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


