बंद मकान में मिली युवक युवती की बॉडी:हत्या कर सुसाइड करने का अंदेशा, पुलिस कर रही मामले की जांच

बंद मकान में मिली युवक युवती की बॉडी:हत्या कर सुसाइड करने का अंदेशा, पुलिस कर रही मामले की जांच

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के अमृत नगर के निकट स्थित यूआईटी कॉलोनी में बने एक मकान में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की बॉडी को मोर्चरी में रखवाया। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की इसके बाद खुद ने सुसाइड कर लिया। दोनों मृतक आपस में भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
चौपासनी थाना अधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक ने बताया कि थाना क्षेत्र के निकट शोभावतों की ढाणी के पास यूआईटी कॉलोनी में एक युवक के सुसाइड करने को लेकर सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची यहां पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। यहां पर एक युवक की बॉडी मिली जबकि एक कमरे में युवती मृत अवस्था में पाई गई उसके सिर से खून भी बह रहा था। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद बॉडी को मोर्चरी के लिए रवाना किया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *