मुंबई में ‘ब्रांड ठाकरे’ की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा, BMC चुनाव में सिक्का चलेगा या नहीं?

मुंबई में ‘ब्रांड ठाकरे’ की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा, BMC चुनाव में सिक्का चलेगा या नहीं?

सभी राजनीतिक दल मुंबई नगर निगम चुनाव जीतने के लिए कमर कस रहे हैं। सभी दलों की ओर से चुनाव प्रचार में तेजी आई हुई है। ठाकरे बंधु मुंबई नगर निगम की सीट दोबारा जीतने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। आज ठाकरे बंधु सेवरी विधानसभा क्षेत्र का एक साथ दौरा करेंगे। सेवरी को शिवसेना का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। इसी गढ़ में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज लालबाग, परेल और सेवरी क्षेत्रों में स्थित शाखाओं का दौरा करेंगे। ठाकरे बंधुओं ने मुंबई में कई सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने के बजाय सीधे शाखा भ्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। ऐसी खबरें हैं कि ठाकरे बंधुओं का ध्यान कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद, संगठनात्मक निर्माण और स्थानीय स्तर पर अभियान को मजबूत करने पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें: BMC Elections 2026: उद्धव-राज ठाकरे का संयुक्त वचननामा, मुंबई के लिए बड़े वादे

महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार में बदल रहे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार में बदल रहे हैं। राज ने उद्धव ठाकरे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोई भी स्थायी सत्ता लेकर नहीं आता। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें कभी सरकार से नहीं हटाया जाएगा, तो उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए। मैं यह बात वर्षों से कहता आ रहा हूं कि वे महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार में बदल रहे हैं। संयुक्त घोषणा पत्र में मुंबईकरों के लिए कई सहूलियतों को शामिल किया गया है। 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वे 20 साल बाद किसी लंबी कैद से बाहर आए हों। राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना भवन से उनका रिश्ता बहुत पुराना है और इससे जुड़ी उनकी यादें कई दशकों की हैं। उन्होंने बताया कि इस इमारत से जुड़े अनुभव इतने ज्यादा हैं कि उन्हें बताने में कई दिन लग सकते हैं।

चुनावी घोषणा पुत्र की प्रमुख बातें

BMC की जमीन किसी भी हालत में निजी बिल्डरों को नहीं दी जाएगी।

BMC का अपना स्वतंत्र हाउसिंग अथॉरिटी होगी।

अगले 5 वर्षों में 1 लाख मुंबईकरों को सस्ते घर दिए जाएंगे।

मुंबई में 5 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

वरिष्ठ नागरिको के लिए 24x7 हेल्थ कंट्रोल रूम और हेल्थटू-होम सेवा शुरू की जाएगी।

मुंबईकरो के लिए ‘मासाहेब किचन’ के तहत नाश्ता और दोपहर का भोजन मात्र 10 रुपये में।

1 लाख युवाओं को 25,000 से 1 लाख तक स्वरोजगार सहायता दी जाएगी।

महालक्ष्मी रेसकोर्स, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, आरे जगल और अन्य खुले क्षेत्रों को किसी भी कीमत पर बिल्डरों को नहीं दिया जाएगा।

700 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ होगा।

बेस्ट के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

बेस्ट बेड़े में 10,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।

900 डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसे आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *