Mandana Karimi Post: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मचे विवाद और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर चर्चा में आईं ईरान एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब चुप्पी तोड़ी है। ईरान की सत्ता और वहां के शासन के खिलाफ मुखर होने वाली मंदाना पर इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखे हमले हो रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ईरान के लिए भारत को धोखा दिया है और अब वह अपना देश वापस लौट रही हैं। इन तमाम चर्चाओं के बीच मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बड़ा खुलासा किया है।
मंदाना करीमी के पोस्ट से मचा हंगामा (Mandana Karimi Post)
मंदाना करीमी ने साफ किया कि उनके भारत छोड़ने की खबरें तो सच हैं, लेकिन लोग इसे गलत संदर्भ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सच है कि मैं भारत छोड़ने का विचार कर रही हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं ईरान वापस जा रही हूं। सच तो यह है कि मैं पिछले 10 सालों से ईरान में बैन (banned) हूं। मैं वापस वहां नहीं जा सकती।”

सुरक्षा को लेकर भी उठाई आवाज (Mandana Karimi Banned In Iran)
अभिनेत्री ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वह एक ही जगह पर सुरक्षित रहने के लिए छिपी हुई हैं, अपने दोस्तों से दूर हैं और उनके कई प्रोफेशनल इवेंट्स भी इसी विवाद और सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिए गए हैं।
ईरान की आवाज उठाना मेरा धर्म (Mandana Karimi Praised Iran)
ईरान के शासन के खिलाफ बोलने पर मिल रही धमकियों के बावजूद मंदाना ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, महत्वपूर्ण यह है कि ईरान के लोगों की आवाज सुनी जाए। मैं अपने देश के भविष्य और वहां की आजादी के लिए बोलती रहूंगी। रजा शाह पहलवी हमारे लिए उम्मीद का प्रतीक हैं और मैं इस शासन के अंत और ईरान की सच्चाई को दुनिया के सामने रखने से कभी पीछे नहीं हटूंगी।”

मंदाना करीमी को नहीं मिल रहा भारत में काम
इससे पहले एक इंटरव्यू में मंदाना ने खुलासा किया था कि भारत में उन्हें लंबे समय से काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा था कि ईरान के हक में बोलने की वजह से उनके कई करीबी दोस्तों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘भाग जॉनी’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मंदाना का मानना है कि उन्हें अपनी बेबाकी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
मंदाना का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जिससे उन्हें ‘भारत विरोधी’ साबित करने की कोशिश हो रही है। फिलहाल, अभिनेत्री की यह स्थिति उनके संघर्ष और व्यक्तिगत संकट को दर्शाती है।


