मुरैना। माथुर वैश्य शाखा सभा और मयूरवन शाखा ने रविवार को गांधी मैरिज हाल में होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में मंचन किया और होली के दृश्य प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समारोह में कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। चाऊमीन खाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। समारोह में अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, मंत्री वीरेंद्र गोलश और मंत्री अनिल गुप्ता मौजूद रहे।


