पूर्णिया में चैत्र नवरात्र पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। अष्टमी पर गुरुवार को देवी दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भट्ठा बाजार रामकृष्ण मठ, गुलाबबाग स्थित सुनौली चौक में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग मठ पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के भट्ठा बाजार के रामकृष्ण मठ परिसर में दुर्गा पूजा पर रौनक देखते ही बन रही है। पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकर्षक सजावट और देवी गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की गई। संध्या होते ही भव्य आरती और महापूजा का आयोजन किया गया। मां की दिव्य आरती देखने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। मठ के आसपास भी उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। अपार आस्था और भक्तिभाव चारों ओर देवी गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा इलाका भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। इन स्थानों में अष्टमी की संध्या पूजा पर देवी दुर्गा की भव्य आरती हुई। महा आरती में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मां की आरती और मंगल गायन करते सभी भक्ति में डूबे रहे। शंख, ढाल और देवी दुर्गे की जयकारे से मठ परिसर गूंजता रहा। इस दौरान लोगों की अपार आस्था और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है महाआरती के बाद लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। इसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनाती की गई है। पूर्णिया में चैत्र नवरात्र पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। अष्टमी पर गुरुवार को देवी दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भट्ठा बाजार रामकृष्ण मठ, गुलाबबाग स्थित सुनौली चौक में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग मठ पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के भट्ठा बाजार के रामकृष्ण मठ परिसर में दुर्गा पूजा पर रौनक देखते ही बन रही है। पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकर्षक सजावट और देवी गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की गई। संध्या होते ही भव्य आरती और महापूजा का आयोजन किया गया। मां की दिव्य आरती देखने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। मठ के आसपास भी उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। अपार आस्था और भक्तिभाव चारों ओर देवी गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा इलाका भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। इन स्थानों में अष्टमी की संध्या पूजा पर देवी दुर्गा की भव्य आरती हुई। महा आरती में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मां की आरती और मंगल गायन करते सभी भक्ति में डूबे रहे। शंख, ढाल और देवी दुर्गे की जयकारे से मठ परिसर गूंजता रहा। इस दौरान लोगों की अपार आस्था और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है महाआरती के बाद लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। इसे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनाती की गई है।


