कैमूर जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान भभुआ नगर परिषद के क्षेत्रफल को 7.12 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 22.09 वर्ग किलोमीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिलाधिकारी ने सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई 15 मई तक पूरी करने और लंबित योजनाओं को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य फोकस भभुआ नगर परिषद के नियोजित विकास पर रहा। परिषद के क्षेत्रफल विस्तार का उद्देश्य शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित सरकारी कार्यालयों को नगर निकाय सीमा के अंतर्गत लाना है, जिससे उनका बेहतर प्रबंधन और विकास सुनिश्चित हो सके। 301 आवासों का निर्माण हुआ पूरा समीक्षा बैठक में भभुआ, हाटा, कुदरा, मोहनिया और रामगढ़ नगर पंचायतों के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले की प्रगति संतोषजनक पाई गई। भभुआ में 210 आवासों के लक्ष्य में से 206 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मोहनिया में 358 के लक्ष्य के मुकाबले 301 आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ है। ‘हर घर नल-जल योजना’ के तहत जिले में कुल 106 योजनाएं हैं, जिनमें से 93 वर्तमान में क्रियाशील हैं। आगामी मानसून सत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। सभी नालों की सफाई 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा गया है। इस कार्य की निगरानी के लिए 15 सदस्यों की एक विशेष टीम भी गठित की गई है। सुरक्षा के लिए लगाए गए 22 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भभुआ और मोहनिया में 22-22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। राजस्व वसूली के मामले में नगर पंचायत कुदरा और नगर परिषद भभुआ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। कैमूर जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान भभुआ नगर परिषद के क्षेत्रफल को 7.12 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 22.09 वर्ग किलोमीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिलाधिकारी ने सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई 15 मई तक पूरी करने और लंबित योजनाओं को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य फोकस भभुआ नगर परिषद के नियोजित विकास पर रहा। परिषद के क्षेत्रफल विस्तार का उद्देश्य शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित सरकारी कार्यालयों को नगर निकाय सीमा के अंतर्गत लाना है, जिससे उनका बेहतर प्रबंधन और विकास सुनिश्चित हो सके। 301 आवासों का निर्माण हुआ पूरा समीक्षा बैठक में भभुआ, हाटा, कुदरा, मोहनिया और रामगढ़ नगर पंचायतों के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले की प्रगति संतोषजनक पाई गई। भभुआ में 210 आवासों के लक्ष्य में से 206 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मोहनिया में 358 के लक्ष्य के मुकाबले 301 आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ है। ‘हर घर नल-जल योजना’ के तहत जिले में कुल 106 योजनाएं हैं, जिनमें से 93 वर्तमान में क्रियाशील हैं। आगामी मानसून सत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। सभी नालों की सफाई 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा गया है। इस कार्य की निगरानी के लिए 15 सदस्यों की एक विशेष टीम भी गठित की गई है। सुरक्षा के लिए लगाए गए 22 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भभुआ और मोहनिया में 22-22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। राजस्व वसूली के मामले में नगर पंचायत कुदरा और नगर परिषद भभुआ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है।


