जंग में फंसी एक्ट्रेस लौटीं भारत, इमोशनल होकर बताया एयरपोर्ट का खौफनाक मंजर

जंग में फंसी एक्ट्रेस लौटीं भारत, इमोशनल होकर बताया एयरपोर्ट का खौफनाक मंजर

Esha Gupta Post: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव और मिसाइल हमलों के बीच अबू धाबी में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मंगलवार को वतन वापसी के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताई है, जिसे पढ़कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ ही मिनटों में एक खूबसूरत एयरपोर्ट युद्ध के मैदान जैसा लगने लगा था।

ईशा गुप्ता की हुई वतन वापसी (Esha Gupta returns to India from Abu Dhabi)

ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह सब रविवार (28 फरवरी) को शुरू हुआ। उन्होंने बताया, “मैं दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पर थी, जब अचानक सब कुछ बंद कर दिया गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हो रहा है। तभी मिसाइल हमलों की खबरें आने लगीं। हम सब सन्न थे, किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल हमारे साथ क्या होगा। वहां मौजूद अजनबी एक-दूसरे को दिलासा दे रहे थे और हर कोई रोते हुए अपने परिवार को फोन कर रहा था।”

भारतीय सरकार को कहा शुक्रिया (Esha Gupta News)

ईशा ने उस मुश्किल घड़ी में यूएई (UAE) सरकार के मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि भले ही हालात डरावने थे, लेकिन एयरपोर्ट का ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह शांत थे और हर यात्री की मदद कर रहे थे। ईशा ने चेक-इन नहीं किया था, इसलिए वह वापस होटल लौट गईं। उन्होंने बताया कि सरकार ने एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को खाने के लिए पैसे दिया और शहर के होटलों में उनके रुकने का बेहतरीन इंतजाम किया।

ईशा गुप्ता ने भावुक पोस्ट में बताई कई बातें (Esha Gupta Emotional Post)

ईशा ने भावुक होते हुए लिखा, “हमारी सरकार (भारत सरकार) का शुक्रिया, जिन्होंने अपने नागरिकों को भरोसा दिलाया और हमें वापस लाने के लिए दिन-रात काम किया। साथ ही यूएई प्रशासन का भी धन्यवाद, जो इस संकट में दुनिया भर के यात्रियों के लिए ढाल बनकर खड़ा रहा।”

Esha Gupta returns to India from Abu Dhabi

क्यों बिगड़े हालात?

आपको बता दें, पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे इलाके में युद्ध छिड़ गया है। जवाब में ईरान ने यूएई, सऊदी अरब और इजरायल जैसे देशों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दाग दिए हैं। इस वजह से खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है और हजारों उड़ानें रद्द हो गई हैं।

ईशा गुप्ता उन चंद खुशकिस्मत लोगों में से हैं जो इस ‘वॉर जोन’ से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपने संदेश के अंत में ‘राधे-राधे’ लिखकर ईश्वर का आभार जताया। फिलहाल, उनके फैंस उनकी सुरक्षित वापसी से बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *